Web  hindi.cri.cn
ईरान का पहला परमाणु ऊर्जा संयंत्र शुरू
2011-09-13 14:37:03

ईरान के दक्षिणी बंदरगाह शहर बुशहर में ईरान के पहले परमाणु ऊर्जा संयंत्र बुशहर का औपचारिक उद्घाटन समारोह 12 सितंबर को आयोजित किया गया।

ईरानी परमाणु ऊर्जा संगठन के अध्यक्ष फरीदुन अब्बासी दवानी ने इस मौके पर कहा कि ईरान का फ़ारसी की खाड़ी के दक्षिणी तटीय देशों से कहा कि परमाणु ऊर्जा संयंत्र शुरू होने के बाद ईरान परमाणु ऊर्जा संयंत्रों के अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मानकों का कड़ाई से कार्यान्वयन करेगा।

रूसी ऊर्जा मंत्री सेर्गेय श्मत्को ने कहा कि बुशहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र की स्थापना कड़े सुरक्षा इंतजामों के तहत की गई है। एक वर्ष के दौरान अगर परमाणु ऊर्जा संयंत्र की कोई समस्या आती है, तो रूस मुफ्त रूप से प्रतिस्थापन की सेवा प्रदान करेगा।

श्मत्को ने यह भी कहा कि रूस ईरान के नए परमाणु ऊर्जा संयंत्र की स्थापना की मदद करने को तैयार है। रूस को आशा है कि वह ईरान के साथ परमाणु क्षेत्र में ज्यादा सहयोग करेगा।

परियोजना के मुताबिक बाद में ईरान धीरे धीरे 10 परमाणु ऊर्जा संयंत्रों का निर्माण करेगा, जिनकी कुल संस्थापित क्षमता 20 हजार मेगावाट होगी।

(नीलम)

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040