Web  hindi.cri.cn
तिब्बत के छांगथांग प्राकृतिक संरक्षण क्षेत्र में जानवरों की संख्या बढ़ी
2011-09-13 10:45:20

तिब्बत के छांगथांग प्राकृतिक संरक्षण क्षेत्र में जंगली जानवरों के संरक्षण कार्य में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल हुई है और उनकी किस्मों में भी भारी बढ़ोतरी हुई है। अब तक, इस क्षेत्र में विश्व में दुर्लभ जंगली यॉकों की संख्या लगभग 170 तक पहुंच चुकी है और तिब्बती नील गायों की संख्या भी पहले की 60 हज़ार से बढ़कर अब और अधिक हो गयी है। अन्य जंगली जानवरों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। तिब्बत के अली क्षेत्र के वन्य सार्वजनिक सुरक्षा ब्यूरो ने इसकी जानकारी दी है।

बताया जाता है कि, इधर के वर्षों में चीन व तिब्बत सरकार ने जंगली जानवरों के संरक्षण पर जोर दिया। तिब्बत वन्य सार्वजनिक सुरक्षा विभाग ने जंगली जानवरों को मारने संबंधी आपराधिक कृत्यों पर लगाम लगायी, जिससे तिब्बती नील गायों व जंगली यॉकों की संख्या साल दर साल बढ़ रही है। छांगथांग राष्ट्रीय प्राकृतिक संरक्षण क्षेत्र वर्तमान में दुनिया का सबसे ऊंचा प्राकृतिक संरक्षण क्षेत्र है, यहां अधिकांश क्षेत्र समुद्र सतह से 4500 मीटर ऊंचाई पर स्थित है।

(श्याओयांग)

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040