Web  hindi.cri.cn
क़ाहिरा में हुए विरोध-प्रदर्शन में हजार लोग घायल
2011-09-11 18:23:42

मिस्र के उप स्वास्थ्य मंत्री अब्देल हामिद अबाज्जा ने 10 सितम्बर को दावा किया कि एक दिन पहले यानी 9 तारीख को मिस्र में इजराइली दूतावास पर हुए हमले में 3 लोग मारे गए और अन्य 1 हज़ार 49 लोग घायल हुए हैं।

अबाज्जा ने कहा कि ये लोग विरोध-प्रदर्शन के दौरान भीड़भाड़ और सुरक्षा बलों से मुठभेड के कारण घायल हुए। वर्तमान में घायलों को इलाज किया जा रहा है।

उसी दिन मिस्र के प्रधान मंत्री शराफ, मंत्रिमंडल के संकट से निपटने वाले दल और सशस्त्र बलों के सर्वोच्च समिति की एक बैठक हुई।इस के बाद मिस्र के विदेश मंत्री अमर ने कहा कि मिस्र विदेशी संस्थाओं और उनके कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए अपने अंतर्राष्ट्रीय वायदे का पूरा पालन करता है।

मिस्र के न्यूज मंत्री ओसामा हिकाल ने कहा कि मिस्री पुलिस ने 19 संदिग्ध व्यक्तियों को गिराफतार कर लिया है और मिस्री सेना इन व्यक्तियों को राष्ट्रीय सुरक्षा न्यायालय में पेश करेगी।

उधर रूसी विदेश मंत्रालय ने 10 तारीख को इस घटना पर चिंता व्यक्त की और विभिन्न पक्षों से संयम रखने की अपील की। रूस ने मिस्र सरकार से विदेशी दूतावासों की सुरक्षा के लिए और कदम उठाने की अपील भी की।(देव)

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040