Web  hindi.cri.cn
अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के सतत विकास के पांच सिद्धांत
2011-09-08 15:33:51

वर्ष 2012 संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास सम्मेलन में सफलता हासिल करने और अंतरराष्ट्रीय सतत विकास आगे बढ़ाने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय को 5 सिद्धांतों का पालन करना चाहिए। चीनी विदेश मंत्री यांग च्येछी ने 8 सितंबर को पेइचिंग में यह बात कही।

पांच सिद्धांतों में रियो घोषणा पत्र की भावना व नियमों का पालन करना, अर्थव्यवस्था, समाज और पर्यावरण के सतत विकास का समन्वय व संतुलन करना, अनवरत विकास में हर देश की स्वायत्तता का समादर करना, व्यापक भागीदारी सिद्धांत पर कायम करना और विकासशील देशों को महत्व देना शामिल हैं।

गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास सम्मेलन की उच्च स्तरीय संगोष्ठी 8 से 9 सितंबर को पेइचिंग में आयोजित हो रही है। यांग च्येछी ने संगोष्ठी के उद्घाटन समारोह में संबोधित करते हुए उक्त बात कही। यह संगोष्ठी वर्ष 2012 संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास सम्मेलन के आयोजन का अहम हिस्सा है।

(दिनेश)

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040