Web  hindi.cri.cn
चीन व जापान के प्रधानमंत्री के बीच वार्ता
2011-09-06 19:07:58

चीनी प्रधानमंत्री वन च्यापाओ ने 6 सितंबर को जापानी प्रधानमंत्री योशिहिको नोदा के साथ फ़ोन पर बातचीत की।

वन च्यापाओ ने योशिहिको नोदा को जापानी प्रधानमंत्री पद संभालने पर बधाई दी और कहा कि दोनों के बीच दीर्घकालीन संबंधों का स्थिर व स्वस्थ विकास दोनों देशों की जनता के कल्याण व एशिया यहां तक दुनिया की शांति व समृद्धि के लिए लाभदायक है। चीन सरकार जापान के नये मंत्रिमंडल के साथ दोनों देशों के बीच चार राजनीतिक दस्तावेजों के सिद्धांत का पालन करके उच्च स्तरीय आवाजाही बरकरार रखने को तैयार है। चीन विभिन्न क्षेत्रों में आदान प्रदान व सहयोग का सक्रिय विस्तार करना चाहती है, क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मामलों में समनव्य को घनिष्ट करना चाहती है।

योशिहिको ने कहा कि जापान का नया मंत्रिमंडल जापान-चीन संबंधों को सबसे महत्वपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों में से एक मानता है। जापान चीन के साथ उच्च स्तरीय घनिष्ट आवाजाही करके आपदा के बाद पुनःनिर्माण, पर्यटन व समुद्र आदि क्षेत्रों के सहयोग और युवाओं के बीच आवाजाही मज़बूत करने को तैयार है, ताकि दोनों देशों की जनता के बीच आपसी समझ व मैत्री मजबूत हो सके।

(श्याओयांग)

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040