Web  hindi.cri.cn
त्रिपोली में शांति होती जा रही है
2011-09-06 10:15:47

लीबिया के विपक्षी सशस्त्र बलों को राजधानी त्रिपोली में दाखिल हुए आधे महीने का समय हुआ है।शहर में स्थिति धीरे-धीरे शांत होती जा रही है और आम लोगों की जिन्दगी भी पुनःसामान्य हो रही है।वहीं विपक्ष ने हाल ही में घोषणा की कि बनी वालिद में उस के और गद्दाफी के बचे-खुचे सैनिकों के बीच वार्ता विफल रही।

त्रिपोली में पुलिस थाने के एक जिम्मेदार व्यक्ति ने कहा कि इस शहर में सार्वजनिक सुरक्षा सुधरती जा रही है,राष्ट्रीय अंतरिम परिषद के अधीन 14 पुलिस संस्थाओं का काम बहाल हो चुका है,यातायात-पुलिस समेत अधिकांश पुलिसकर्मी अपनी-अपनी ड्यूटी पर लौट गए हैं,बहुत सी दूकानों,रेस्ट्रां और बैंकों में व्यापार सामान्य हो गए हैं।

लेकिन शहरवासियों को पानी,बिजली,चिकित्सा व रोजमर्रा की चीजों के अभाव जैसी मुसिबतें सता रही हैं।संयुक्त राष्ट्र बाल कोष ने त्रिपोली की 24 हजार आबादी को 5 लाख लीटर पीने का पानी उपलब्ध कराया है और वह इस हफ्ते में भी वहां और भी ज्यादा पानी देगा।

लीबियाई राष्ट्रीय अंतरिम परिषद के प्रमुख वार्ताकार अब्दुल्ला केनचिल ने 4 सितम्बर को ऐलान किया कि त्रिपाली से कोई 100 कि.मी दूर दक्षिण-पूर्व में स्थित बनी वालिद नगर में विपक्ष और गद्दाफ़ी की बची हुई सैन्य टुकड़ियों के बीच वार्ता विफल रही।वर्तमान काल में विपक्षी सशस्त्र बल गद्दाफ़ी के समर्थकों का नियंत्रण वाले बनी वालिद,सोल्ट,सेब्हा आदि क्षेत्रों में इकट्ठा हो रहे हैं।इन क्षेत्रों पर अंतिम हमले की पूरी तैयारी हो चुकी है।

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040