Monday   Aug 11th   2025  
Web  hindi.cri.cn
अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन एक्सपो में पहुंचे 3 लाख दर्शक
2011-09-05 18:59:34

वर्ष 2011 चीनी (क्वांगतुंग) अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन एक्सपो 5 सितंबर को समाप्त हुआ, इसमें कुल 3 लाख 20 हज़ार दर्शक एक्सपो देखने पहुंचे।

इस एक्सपो में पर्यटन जगत की उपलब्धियों, पर्यटन संबंधित उद्योग के विकास और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग की प्रदर्शनी भी लगाई गई। एक्सपो के दौरान करीब 37 अरब 34 करोड़ युआन के 16 निवेश व व्यापार अनुबंधों व समझौतों पर हस्ताक्षर भी किए गए। साथ ही इसके ज़रिए लोगों को पर्यटन क्षेत्र में खर्च करने के लिए प्रोत्साहित भी किया गया।

वैश्विक पर्यटन परिषद के उपाध्यक्ष जीन-क्लौड बौम्गार्टन ने इस एक्सपो की प्रशंसा करते हुए कहा कि इसके माध्यम से वैश्विक पर्यटन कर्मियों को बाजार को व्यापक करने व सहयोग बढ़ाने का एक मौका मिला है। चीनी राष्ट्रीय पर्यटन ब्यूरो के उप प्रमुख डू जांग ने कहा कि इस एक्सपो में पर्यटन की विविधता व औद्योगिकीकरण का प्रदर्शन किया गया। इस एक्सपो से चीनी पर्यटन उद्योग को प्रमुख रणनीतिक उद्योग के रूप में आगे बढ़ाए जाएगा।

बताया जाता है कि अगले साल सितंबर में चीनी (क्वांगतुंग) अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन एक्सपो फिर क्यांगचो में आयोजित होगा।

(दिनेश)

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040