Web  hindi.cri.cn
तिब्बत में घास मैदानों की सुरक्षा में 77 करोड़ य्वान लगे
2011-09-05 11:01:35

तिब्बत स्वायत्त प्रदेश में पर्यावरण सुरक्षा व निर्माण परियोजना में सबसे बड़े कार्यक्रम- प्राकृतिक घास मैदानों की सुरक्षा में अब तक केंद्रीय सरकार ने 77 करोड़ य्वान का निवेश किया है,जिससे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में घास मैदानों के पारिस्थितिक पर्यावरण में काफ़ी सुधार हुआ है।

स्थानीय सरकार के अनुसार अब तक 11 लाख 60 हज़ार हैक्टर प्राकृतिक घास मैदानों में चराई पर प्रतिबंध लगाया गया है। वहीं 10 लाख हैक्टर घास मैदानों में चराई को बन्द कर लिया गया है।साथ ही 7 लाख 30 हज़ार हैक्टर क्षीण हो चुके घास मैदानों में नयी घास लगाई गई है।

इस परियोजना पर अमल करने के बाद उत्तर तिब्बत के लाछ्यु प्रिफैक्चर के आंटो आदि ज़िलों में घास मैदानों में अपेक्षाकृत बड़ा सुधार आया है और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी घास मैदानों का पारिस्थितिक पर्यावरण बेहतर हो गया है।

(रमेश)

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040