Friday   Aug 15th   2025  
Web  hindi.cri.cn
तेल का उत्पादन बंद करेगी कोनोको फ़िल्लिप्स कंपनी
2011-09-04 18:06:26

कोनोको फ़िल्लिप्स पेट्रोलियम कंपनी समुद्र में तेल का रिसाव नहीं बंद कर पाई। चीनी राष्ट्रीय समुद्र ब्यूरो ने 2 सितंबर को उसे बोहाई खाड़ी में तेल के उत्पादन बंद करने का आदेश दिया।

ब्यूरो ने कोनोको फ़िल्लिप्स कंपनी से ज़बरदस्त कदम उठाकर तेल का रिसाव रोकने और समुद्र पर तेल की सफ़ाई करने की मांग भी की। कंपनी को ब्यूरो के संबंधित विभाग को इस घटना का समाधान की प्रक्रिया के बारे में रिपोर्ट भी देनी पड़ेगी, साथ ही इन सारी जानकारी को सार्वजनिक कर नागरिकों की निगरानी स्वीकार करनी पड़ेगी।

कोनोको फ़िल्लिप्स कंपनी ने 2 सितंबर को चीनी राष्ट्रीय समुद्र ब्यूरो के आदेश स्वाकार कर तेल का उत्पादन बंद करने को कहा।

इसी दिन चीन राष्ट्रीय अफ़शोर तेल निगम ने कहा कि वह राष्ट्रीय समुद्र ब्यूरो के आदेश का सम्मान व पालन करेगा, और समुद्री पर्यावरण व पारिस्थितिकी कोष की स्थापना आगे बढ़ाएगा, साथ ही कानून के मुताबिक संबंधित ज़िम्मेदारी निभाएगा। चीन राष्ट्रीय अफ़शोर तेल निगम कोनोको फ़िल्लिप्स पेट्रोलियम कंपनी के प्रति निगरानी मज़बूत करेगा, ताकि तेल रिसाव मामले का समाधान शीघ्र ही किया जा सके।

सूत्रों के मुताबिक इस घटना का पारिस्थितिक मुआवजा कार्य किया जा रहा है।

(दिनेश)

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040