Thursday   Aug 14th   2025  
Web  hindi.cri.cn
यूरोप में चीन के निवेश की सुरक्षा सुनिश्वित हो :वन च्या पाओ
2011-09-03 17:13:36

चीन के प्रधान मंत्री वन च्या पाओ ने दूसरी सितम्बर को कहा कि यूरोपीय अर्थतंत्र और यूरो पर चीन को शुरू से ही भरोसा रहा है। उन्होंने यूरोप में चीन के निवेश की सुरक्षा को सुनिश्वित करने की आशा जताई।

वन च्या पाओ ने यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष बारोसो से फोन पर बातचीत के दौरान उक्त बात कही। उन्होंने कहा कि विश्व अर्थतंत्र एक जटिल,संवेदनशील और कठिन स्थिति में है। यूरोपीय संघ की आर्थिक स्थिरता विश्व की आर्थिक स्थिरता से संबंधित है और यूरोपीय संघ की आर्थिक बहाली विश्व की आर्थिक बहाली के लिए लाभदायक है। चीन यूरोप की आर्थिक स्थिति को बहुत ध्यान देता है और यूरोपीय संघ को समर्थन व मदद देता है।चीन यूरोप को अपना एक मुख्य निवेश बाज़ार मानता रहेगा और आशा करता है कि यूरोप अपने यहां चीन के निवेश की सुरक्षा को सुनिश्वित करेगा।

बारोसो ने कहा कि यूरोप अपने अर्थतंत्र की स्थिरता को बनाए रखने के लिए कदम उठ रहा है और यूरोपीय अर्थतंत्र और यूरो का समर्थन करने के लिए चीन का आभारी है। यूरोप चीन के साथ विभिन्न क्षेत्रों में सहयोगों को और बढ़ाने को तैयार है और यूरोप में चीन के निवेश के विस्तार का स्वागत करता है।

वन च्या पाओ और बारोसो ने फोन पर चीन-यूरोप संबंधों पर भी विचार-विमर्श किया।(देव)

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040