Tuesday   Jul 15th   2025  
Web  hindi.cri.cn
नये दौर में संयुक्त राष्ट्र के प्रति उम्मीद
2011-09-02 17:55:42

चीनी विदेश मंत्री के सहायक वू हाई लोंग ने 2 सितंबर को पेइचिंग में कहा कि संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देश संयुक्त राष्ट्र के प्रति काफ़ी आशावान हैं।उम्मीद है कि संयुक्त राष्ट्र ज़्यादा भूमिका निभा सकेगा।वे नहीं चाहते हैं कि संयुक्त राष्ट्र बिना कार्रवाई वाली एक गपशप मारने वाली संस्था बन कर रह जाए।

उस दिन संयुक्त राष्ट्र में चीनी लोक गणराज्य की कानूनी सीट की बहाली की 40वीं वर्षगांठ के विषय पर चौथा लैंग टिंग(मतलब नीला भवन) मंच पेइचिंग में आयोजित हुआ।नये दौर में संयुक्त राष्ट्र के स्थान तथा भूमिका के बारे में वू हाई लोंग ने उक्त बात कही।

वू हाऊ लोंग ने बताया कि चाहे अंतर्राष्ट्रीय परिस्थिति कैसी भी बदले,सर्वमान्यता,प्रतिनिधित्व और अधिकार संपन्न सरकारों की प्रतिनिधि संस्था के रुप में संयुक्त राष्ट्र की अंतर्राष्ट्रीय संगठन के रूप में भूमिका नहीं बदलेगी।विश्व शांति की सुरक्षा, सम्मान विकास बढ़ाने और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग बढाने के लिये संयुक्त राष्ट्र का स्थान कोई नहीं ले सकता।किसी भी वैश्विक मुद्दे के समाधान और वैश्विक प्रशासन के लिये संयुक्त राष्ट्र की भागीदारी,समर्थन और सहयोग बहुत ज़रूरी है।(लिली)

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040