Web  hindi.cri.cn
चीन व फिलीपींस ने जारी किया संयुक्त घोषणा पत्र
2011-09-02 10:48:37

चीन व फिलीपींस ने एक सितंबर को ज़ारी संयुक्त घोषणापत्र में कहा कि फिलीपींस के राष्ट्रपति बेनिग्नो अक्विनो की चीन यात्रा दोनों देशों के संबंधों के विकास में काफी महत्वपूर्ण है। दोनों देशों के नेताओं ने दोहराया कि शांतिपूर्ण वार्ता के माध्यम से दक्षिण चीन महासागर विवाद का हल करने और 2012-2013 में चीन-फिलीपींस को आदान-प्रदान वर्ष के रूप में मनाना चाहिए। शिन्हुआ समाचार एजेंसी द्वारा जारी खबर में यह कहा गया है।

संयुक्त घोषणा के मुताबिक चीनी राष्ट्रपति हू चिनथाओ और फिलीपींस के राष्ट्रपति बेनिग्नो अक्विनो के बीच वार्ता सार्थक रही। चीन व फिलीपींस के बीच राजनयिक संबंध स्थापना के 36 वर्षों में दोनों देशों ने व्यापक सफलता हासिल की है, दोनों नेताओं ने इसका सकारात्मक रूप से मूल्यांकन किया। दोनों ने कहा कि आपसी सम्मान व लाभ के आधार पर चीन-फिलीपींस के रणनीतिक सहयोग संबंधों को एक साथ लंबे समय तक स्थिर रूप से आगे बढाएंगे।

उन्होंने यात्रा के दौरान विभिन्न समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाने का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि दोनों देशों के व्यापार, अर्थव्यवस्था, प्रौद्योगिकी, पर्यटन, समुद्री, मीडिया, खेल, संस्कृति और सूचना आदि क्षेत्रों में सहयोग मजबूत किया जाएगा।

वहीं दक्षिण चीन महासागर विवाद के बारे में भी दोनों देशों के नेताओं ने विचार-विमर्श किया और कहा कि इस विवाद से देशों के सहयोग संबंध प्रभावित नहीं होने चाहिए, साथ ही शांतिपूर्ण ढंग से मसले का समाधान किए जाने पर ज़ोर दिया। उन्होंने क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा व स्थिरता कायम रखने और बेहतर आर्थिक वातावरण बनाने की बात भी कही। दोनों पक्षों ने चीन और आसियान देशों के बीच वर्ष 2002 में हस्ताक्षरित दक्षिण चीन महासागर के विभिन्न पक्षों की कार्यवाही घोषणा पत्र का सम्मान व उसका पालन करने को दोहराया।

(मीरा)

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040