Web  hindi.cri.cn
शिन च्यांग शांगहाई सहयोग संगठन के आर्थिक सहयोग बढ़ाने वाला अग्रिम मोर्चा बन गया
2011-09-01 18:06:51

चीन का शिन च्यांग शांगहाई सहयोग संगठन के आर्थिक सहयोग बढ़ाने वाला अग्रिम मोर्चा बन गया है।शांगहाई सहयोग संगठन के महासचिव मुरत्बेक सनलबयविच इमनालिएव ने 1 सितंबर को शिनच्यांग के उरूमुछी में यह बात कही।

इमनालिएव ने उस दिन उद्घाटित पहले चीन-एशिया-यूरोप एक्सपो तथा चीन-एशिया-यूरोप आर्थिक विकास व सहयोग मंच में भाग लेते हुए यह बात कही।आर्थिक सहयोग, व्यापार व निवेश में सुविधा और उदारता बढ़ाने वाले अहम मंच के रूप में चीन-एशिया-यूरोप एक्सपो से आर्थिक सहयोग मज़बूत करने के लिये शांगहाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों को और ज़्यादा सुविधाएं एवं उदारता हासिल होंगी।

इमनालिएव के अनुसार चीन के शिनच्यांग और शांगहाई सहयोग संगठन के अन्य सदस्य देशों के बीच अच्छा लेन-देन है।मध्य एशियाई देशों के साथ चीन की आर्थिक और व्यापारिक आवाजाही आम तौर पर शिनच्यांग से होकर चलती है।शिनच्यांग में आयोजित चीन-एशिया-यूरोप एक्सपो से शांगहाई सहयोग संगठन क्षेत्र में आर्थिक और व्यापारिक सहयोग को बड़ा बढ़ावा मिलेगा।

(लिली)

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040