Web  hindi.cri.cn
क्वांग शी के डि च्याओ में महिला जन नागरिक सैन्य कंपनी की कहानी
2011-09-01 16:43:19

क्वांग शी प्रांत के पेई हाई शहर स्थित डि च्याओ के रुपहले तट पर महिलाओं की जोरदार आवाज से आकाश गूंज रहा है।इस दृश्य को देखकर ऐसा लग रहा है मानो हम पचास साल पहले उस क्रांतिकाल में वापस आय गए हों, जब बंदूक लिये महिला सैनिक वर्ष 1962 में स्थापित क्वांग शी प्रांत के पेइ हाई शहर के डिच्याओ में नागरिक सैनिकों के ऱुप में चीन की उत्तर खाड़ी "भूमि का अंत" डि च्याओ की रक्षा कर रहीं थीं।

उस समय चीन की मुख्य भूमि के दक्षिण-पूर्वी तट की सुरक्षा स्थिति गंभीर थी। वहां के सब पुरूष मछली पकड़ने समुद्र गये हुए थे।तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए घर में रह रहीं 80 से अधिक महिलाओं ने डि च्याओ महिला जन नागरिक सैन्य कंपनी गठित की।डि च्याओ महिला जन मिलिसिया कंपनी की प्रथम कमांडर लोंग श्यैन लैन ने उस काल की याद करते हुए कहा:

हमारा डि च्याओ पहले एक सामंती मछुआ गांव था।16 से 20 तक की वर्ष की उम्र में लड़कियों को रात को घर से बाहर निकलने की मनाही थी।अगर कोई भी बाहर निकले,तो दूसरे लोग उसे बद-चलन मानते थे।इसलिये जन मिलिसिया स्थापित करने के लिये लड़कियों को एकदम इक्कठा करना काफ़ी मुश्किल था।हमारे सामने रीतिरिवाज़ के अलावा परिवारों से आयी बाधाएं भी खड़ी थीं।उदाहरण के लिये हमारी एक साथी है ल्यू ज़ि फ़ंग।उसके परिवार ने उसे बाहर नहीं दिया।हम उस से मिलने कई बार गये।लेकिन उसके पिता जी ने उसे छिपा लिया।उसे मिलिसिया की सदस्य बनने की बड़ी इच्छा थी।एक दिन उसने घर से चुपचाप निकलकर हमारे दल में नाम दर्ज करा लिया।बाद में उस का परिवार उसे पकड़ कर वापिस ले गया।हम उसके परिवार को समझाने के लिये बार-बार गये ।अंत में उसके परिवार ने उसे बाहर जाने की अनुमति दी।

इन साहसिक लड़कियों ने इसी तरह परंपरागत पूर्वाग्रह छोड़ कर बंदरगाह, रक्षा प्रतिष्ठान और रेलवे निर्माण आदि कार्य संभाला था।उस समय की सबसे अविस्मरणीय बात की याद करते हुए लोंग श्यैन लैन ने कहा कि

वर्ष 1963 के आरंभिक समय की बात है।सूत्रों के अनुसार एक जासूस दल हमारी तट-सीमा पर लैंडिंग करने वाला था।इसलिये हम मुस्तैद थीं।पहली रात तो कोई खास बात नहीं हुई।लेकिन दूसरी रात बिजली गरज रही थी और मूसलाधार वर्षा हो रही थी।उस समय हमारे पास वर्षा से बचने की कोई जगह नहीं थी।हम बहुत तनाव में थीं।अंधेरा होने की वजह से कुछ भी दिखाई नहीं पड़ रहा था।हमें चिंता थी कि जासूस तट पर लैंडिंग करेंगे।खराब मौसम के बावजूद सब लोगों को सतर्क रहकर पेट के बल लेटे हुए मुस्तैदी करते हुए तीन दिन व रातें बीत गयीं।तीसरे दिन हमें खबर मिली कि गुप्तचर गुमराह हो कर अन्य पहाड़ी रास्ते पर चढ़ गये।इसलिये हम दम ले सकती थीं।

इतने कठोर कार्य तथा हथगोले फेंकना,ऊपर चढ़ना तथा हाथापाई तकनीक समेत दैनिक सैन्य अभ्यास से इन लड़कियों का सुदृढ़ विश्वास कभी नहीं हिला।इस इच्छा शक्ति और परिश्रम से डि च्याओ की महिला जन मिलिसिया ने अपनी भूमि की रक्षा की।वर्ष 1984 में पे हाई के खुला तटीय शहर बनने के बाद वे आर्थिक विकास की कतार में भी शामिल हुईं।

नब्बे के दशक के मध्य में चीन और वियतनाम के बीच सीमांत व्यापार शुरू हुआ।महिला जन मिलिसिया की सदस्य ली श्यौ लैन बाज़ार अर्थव्यवस्था में शामिल हुए पहले खेप के लोगों में से एक बनीं।वे समुद्री खाद्य की खरीददारी करने वियतनाम जाती हैं और सूखे समुद्री खाद्य व्यवसाय में जुटी हुई हैं।ईमानदारी के सिद्धांत का पालन करते हुए उनके व्यवसाय का पैमाना बढ़ा ।बाद में कदम-ब-कदम उन्होंने

अपनी कंपनी की स्थापना की और सच्चे मायने में मज़बूत महिला बन गयीं।

डि च्याओ महिला जन मिलिसिया में से 50 से अधिक चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की सदस्य बन गयी हैं, और 200 से अधिक विभिन्न स्तरीय सरकारों में काम करती हैं।करीब 400 श्रेष्ठ महिला जन मिलिसिया की सदस्य शहर के निर्माण में सक्रिय रूप से शामिल हुई हैं।शायद आपको ऐसा लग रहा होगा कि आजकल शांति भरे और उभर रहे पे हाई में महिला जन मिलिसाया की कोई ज़रूरत नहीं है।

इस सवाल पर डि च्याओ महिला जन मिलिसिया कंपनी की नौवीं कमांडर 26 वर्षीय गोंग आन ना ने यह जवाब दिया

अब हम स्थानीय सरकार के निर्माण,सामाजिक प्रबंधन खास कर मछली विलंब काल में मत्स्य उद्योग के प्रबंधन के लिये मदद करती हैं।इसके अलावा हम दमकल कार्य तथा मछली प्रबंधन के लिये गश्त लगाने के लिये पुलिस के साथ सहयोग करती हैं।

गोंग आन ना के अनुसार हर साल 15 मई से अगस्त तक मछली विलंब काल होता है।इस दौरान बंदरगाह में बड़ी संख्या में नाव रहती हैं।आग आसानी से लगती है और चोरी भी होती है।इसलिये महिला जन मिलिसिया के लिये प्रति महीने अभ्यासों की संख्या 1 से 4 तक बढ़ायी जाती है।हमारे कार्य व गतिविधियां वेबसाइट पर उपलब्ध हो हैं।आम समय में हम सरकारी विभागों से सहयोग करती हैं और हर रोज़ ड्यूटी पर आती हैं।हम इसे सुनिश्चित करती हैं कि बंदरगाह की निगरानी हर वक्त की जा सके।

स्थानीय मछली उद्योग के लिये महिला जन मिलिसिया की मदद की चर्चा पर पे हाई शहर में मछली प्रबंधन समिति के मैनेजर फ़न ल्यू ह्वेई ने कहा कि

उनका सक्रिय असर पड़ता है।वे चोर पकड़ती हैं,मछुआरों के लिये जालों की मरम्मत करती हैं और उत्पादन औज़ार बनाती हैं।इसके अलावा वे मछुआ जहाज़ों पर मशीनों के अंगों,दमकल के संसाधनों तथा राहत उपकरणों की मरम्मत करती हैं।

आज का पे हाई पहले का बंद मछुआ गांव नहीं है,जिसमें महिलाओं को काम करने के लिए बाहर जाने की मनाही थी।नयी पीढ़ी की महिलाओं ने पहले की पीढियों के कड़े परिश्रम व बलिदान की भावना को विरासत के रूप में लिया है।उन लड़कियां को विभिन्न पदों से डि च्याओ के महिला जन मिलिसिया में आकर्षित किया गया है।वे सुन्दर बंदरगाह की रक्षा करती हैं।

सबसे पहले महिला जन मिलिसिया की लड़कियों की अवस्था सत्रह-अट्ठारह के नज़दीक थी।अब केवल 18 साल की उम्र से अधिक लड़कियां दाखिल हो सकती हैं।इस साल 72 सदस्यों की औसत आयु 22 वर्ष है।उन्हें अपने परिवारों के समर्थन के साथ-साथ स्थानीय लोगों की मान्यता व स्नेह मिला है।21 वर्षीय लिन छैन ने कहा कि

यह बहुत महत्वपूर्ण है।मैं उन वृद्दों की मदद कर सकती हूं।मेरे मां-बाप और प्रेमी सब मुझे समर्थन देते हैं।मेरे सदस्य बनने पर मेरे प्रेमी भी बहुत खुश हैं।

वर्तमान कमांडर गोंग आन ना ने भी कहा कि

सबसे बड़ी खुशी की बात है कि हमें जनता की मान्यता मिली है।महिला जन मिलिसिया का नाम लेते हुए सब लोग कहते हैं कि बढिया हैं,वे हमारे लिये बहुत काम करती हैं।बस! जब हमें अपना काम मुश्किल लगता है,उनकी प्रशंसा दिमाग में आती है।उस समय मैं समझती हूं हमारा काम करने योग्य है।

गुणगान में इन युवतियां ने पहले की पीढी के हाथों से झंडा लेकर चीन के दक्षिण समुद्र की चौकी खड़ी की है।जवान तथा खुश लड़कियां देश की रक्षा करने के साथ-साथ चीन के विकास में जुटी हुई हैं।पे हाई के विकास के साथ-साथ वे पीढियों से अपनी जन्मभूमि की रक्षा कर रही हैं।

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040