Web  hindi.cri.cn
पेइचिंग अतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेले में भारतीय प्रकाशकों की सक्रिय भागीदारी
2011-09-01 16:11:09
18 वां पेइचिग अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेला चीनी राष्ट्रीय प्रदर्शनी केंद्र में आयोजित हो रहा है। दो भारतीय प्रकाशकों ने इस विशेष मेले में भाग लिया। एक नेशनल बुक ट्रस्ट और दूसरे प्रकाशक का नाम है रत्न सागर ।

नेशनल बुक ट्रस्ट भारतीय सरकारी पुस्तक कंपनियों में से एक है जिस की स्थापना भारत के पहले प्रधान मंत्री श्री नेहरू ने सन् 1957 में की थी । इस में विज्ञान-तकनीक, भाषा, साहित्य, इतिहास, आदि क्षेत्रों में पुस्तकें प्रकाशित होती हैं। और यह हर साल अंग्रेजी व हिन्दी आदि अन्य 22 भारतीय भाषा में तीन सौ से अधिक नई पुस्तकें प्रकाशित करते हैं। इनकी बच्चों के लिए प्रकाशित पुस्तकें सबसे प्रसिद्ध हैं और सबसे ज़्यादा बिकती भी हैं। उनके सम्पादक पंकज चतुर्वेदी ने भी बच्चों के लिए कहानी लिखी है। उनकी उम्मीद है कि चीनी कंपनीयों के साथ सहयोग करेंगे और अपनी कहानी चीनी भाषा में अनुवाद करके चीनी बच्चों के लिए चीन में प्रकाशित करेंगे।

रत्न सागर प्रकाशक 1983 में नई दिल्ली में शुरु हुआ। उनकी सभी पुस्तकें छात्रों के लिए हैं। विशषकर निचली कक्षा के विद्यार्थियों के लिए। एम बी ए, दवा, वैज्ञान-तकनीक आदि क्षेत्रो की पुस्तकें भी यह प्रकाशित करते हैं। इन की अंग्रेजी सिखाने की पुस्तकें सबसे ज्यादा बिकती हैं। उनके मुख्य प्रबंधक की आशा है कि इस मेले से और अधिक विदेशी लोग भारत के बारे में जान हासिल कर सकेंगे और चीनी बाजार में अपनी पुस्तकों की पहचान बना सकेंगे।

अगले साल की फरवरी में भारतीय अतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेला नई दिल्ली में आयोजित होगा। आशा है इस तरह के पुस्तक मेले से चीन और भारत का संबंध व सांस्कृतिक विनिमय और अधिक बढेगा। (मीरा)

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040