Web  hindi.cri.cn
चरागाहों को फिर से घास के मैदानों में तब्दील करेगा चीन
2011-09-01 12:33:55

आगामी पांच सालों में चीन में तीन करोड़ हैक्टेयर वाले चरागाहों को फ़िर से घास के मैदानों के रूप में तैयार किया जाएगा। साथ ही 1 करोड़ हैक्टेयर वाले खराब हो चुके घास के मैदानों में नये पौधे उगाए जाएंगे। चीनी राष्ट्रीय विकास व सुधार कमेटी ने हाल ही में यह बात कही।

चरागाहों को फ़िर से घास के मैदानों के रूप में तैयार करना न केवल चरागाह के परिस्थितिकी पर्यावरण की रक्षा व जनजीवन में सुधार करने के लिये चीन सरकार द्वारा बनई गई महत्वपूर्ण नीति है, बल्कि पश्चिमी भाग के जोरदार विकास की योजना के मुख्य विषयों में से एक है।

वर्ष 2003 से भीतरी मंगोलिया स्वायत्त प्रदेश, स्छवान और छिंगहाई आदि 8 प्रांतों व क्षेत्रों और सिंच्यांग वेवुर स्वायत्त प्रदेश के उत्पादन व निर्माण कोर में यह योजना लागू किए जाने से चीन में कुल 50 करोड़ हैक्टेयर चरागाहों को फ़िर से घास के मैदानों के रूप में तैयार किया गया है, साथ ही 1.2 करोड़ हैक्टेयर नष्ट हो चुके घास के मैदानों में नये पौधे लगाकर उसे सुधारा जाएगा। इसमें केंद्र सरकार ने 20 अरब 90 करोड़ युआन की राशि लगाई,जिससे 181 ज़िलों के 9 लाख से अधिक चरवाहों को लाभ मिला है।

(रमेश)

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040