Web  hindi.cri.cn
सैन्य शक्ति बढ़ाने के बारे में अपना रुख स्पष्ट करे जापानः चीन
2011-09-01 10:33:52

प्रशांत महासागर में थाईवान व जापान के बीच कई द्वीपों पर अपनी सैन्य शक्ति बढ़ाने के बारे में जापान को अपना असली रुख स्पष्ट करना चाहिए। चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता यांग यू च्वुन ने 31 अगस्त को पेइचिंग में यह बात कही।

सूत्रों के मुताबिक जापान सरकार की ओकिनावा केन के योनागुनी जिमा में तटीय निगरानी बल तैनात करने की योजना है। और रक्षा मंत्रालय सैन्य शक्ति बढ़ाने के लिए इशिगाकी जिमा व मियाको जिमा में आत्मरक्षा दल भेजने पर भी विचार कर रहा है।

इस पर यांग यू च्वुन ने कहा कि इतिहास को देखते हुए जापान की किसी भी सैन्य कार्यवाही से एशिया के अन्य देशों को चिंता व संदेह होने लगता है। जापान को प्रशांत महासागर में थाईवान व जापान के बीच कई द्वीपों पर सैन्य शक्ति बढ़ाने का अपना वास्तविक इरादा व्यक्त करने की जरूरत है। यांग यू च्वुन ने यह भी कहा कि चीन व जापान अपने बीच रणनीतिक व पारस्परिक हितकारी संबंधों का विकास कर रहे हैं। जापान को इसके लिए सक्रिय कोशिश करनी चाहिए। आशा है कि जापान आपसी विश्वास बढ़ाने और क्षेत्रीय शांति व स्थिरता बनाए रखने के लिए लाभदायक बात करेगा।

(ललिता)

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040