Web  hindi.cri.cn
ल्हासा श्वेतुन उत्सव में 6 अरब युआन से अधिक का निवेश
2011-08-31 14:49:01

वर्ष 2011 ल्हासा श्वेतुन उत्सव के दौरान आर्थिक व व्यापारिक हस्ताक्षर समारोह 30 अगस्त को ल्हासा में आयोजित हुआ। इसमें कुल 57 परियोजनाओं पर सहमति बनी, जिनमें 11 अरब 18 करोड़ 40 लाख युआन का निवेश किया जाएगा। हालांकि वर्तमान में 48 परियोजनाओं पर हस्ताक्षर हुए, जिनकी राशि 6 अरब 58 करोड़ युआन पहुंची है।

बताया जाता है कि इन परियोजनाओं में कृषि व पशुओं से प्राप्त होने वाले विशेष उत्पादों की प्रोसेसिंग, खनिजों का विकास, पर्यटन, तिब्बती चिकित्सा व जड़ी-बुटी, नवीन ऊर्जा और व्यापारिक सेवा आदि शामिल हैं। इनमें से 8 परियोजनाएं प्राथमिक उद्योगों से संबधित हैं, जबकि 34 परियोजनाएं माध्यमिक व 15 तृतीयक उद्योगों से संबंधित हैं। ये परियोजनाएं ल्हासा के मुख्य संसाधनों व उद्योगों के आधार पर निश्चित की गई हैं, जिससे ल्हासा के आर्थिक व सामाजिक विकास में लाभ मिल सके।

(दिनेश)

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040