Web  hindi.cri.cn
लीबिया मुद्दे पर अहम भूमिका निभाए संयुक्त राष्ट्रः चीन
2011-08-31 09:41:41

संयुक्त राष्ट्र संघ स्थित चीनी स्थायी प्रतिनिधि ली पाओतोंग ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र संघ को लीबिया मुद्दे पर नेतृत्वकारी भूमिका निभानी चाहिये। इसके साथ ही उन्होंने लीबियाई संघर्ष को जल्द से समाप्त कर संयुक्त राजनीतिक प्रक्रिया शुरू करने की अपील भी की है। वे 30 अगस्त को न्यूयार्क स्थित संयुक्त राष्ट्र संघ मुख्यालय में बोल रहे थे।

संयुक्त राष्ट्र संघ में आयोजित सार्वजनिक सम्मेलन में महासचिव बान की मून ने लीबिया की स्थिति की जानकारी हासिल कर चर्चा की। सम्मेलन समाप्त होने के बाद ली पाओतोंग ने मीडिया से ज़ोर देते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को आगे लीबिया मसले के समाधान के लिए इन चार सिद्धांतों का पालन करना चाहिये। पहला, जल्दी से टकराव समाप्त हो, सैन्य तरीके से इस मुद्दे से नहीं निपटा जा सकता है। दूसरा, शीघ्र ही संयुक्त राजनीतिक प्रक्रिया शुरू की की जाए। तीसरा, लीबिया की प्रभुसत्ता व प्रादेशिक अखंडता और लीबियाई जनता की इच्छा का समादर किया जाए। अंत में संयुक्त राष्ट्र संघ को लीबिया मुद्दे पर अग्रणी भूमिका निभानी की जाए।

इसके अलावा ली पाओतोंग ने यह भी कहा कि चीन अफ्रीकी संघ द्वारा राजनीतिक तरीके से लीबिया सवाल के समाधान के लिए किए गए प्रयासों का समर्थन करता है।

(रमेश)

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040