Web  hindi.cri.cn
नाइजीरिया में संयुक्त राष्ट्र इमारत में विस्फोट, 23 की मौत
2011-08-29 16:04:58

नाइजीरिया स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में हुए विस्फोट में 23 लोग मारे गए। एक नाइजीरियाई अधिकारी ने 28 अगस्त को राजधानी अबुजा में मीडिया को इसकी जानकारी दी।

उधर संयुक्त राष्ट्र उप महासचिव आशा-रोज मिगिरो ने कहा कि इस विस्फोट के बावजूद संयुक्त राष्ट्र द्वारा नाइजीरिया में की जा रही शांति व विकास की कोशिश प्रभावित नहीं होगी।

आशा-रोज मिगिरो 28 अगस्त को उच्च अधिकारियों के साथ नाइजीरिया की राजधानी आबुजा पहुंचकर संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में घटनास्थल का दौरा किया। मिगिरो कहा कि इस विस्फोट से वैश्विक शांति व अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को गंभीर नुकसान पहुंचा है। उन्होंने नाइजीरिया सरकार को आपातकालीन निकासी व घायलों के इलाज में और अधिक मदद देने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र इस विस्फोट के कारणों, प्रभाव और सुरक्षा के बारे में सावधानी से मूल्यांकन करेगा।

नाइजीरिया के राष्ट्रपति गुडलक जोनाथान ने कहा कि वे इस विस्फोट से प्रभावित संयुक्त राष्ट्र कर्मियों की अस्थायी नियुक्ति करने के साथ-साथ संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के पुननिर्माण में भी मदद देंगे।

गौरतलब है कि आबुजा स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय 26 अगस्त को एक आत्मघाती कार बम हमला हुआ, जिसमें 23 लोगों की मौत हुई, जबकि 70 घायलों को राष्ट्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। वर्तमान में 38 घायलों का इलाज जारी है।

नाइजीरिया के इस्लामी उग्रवादी समूह बोको हराम ने 27 अगस्त को इस हमले की ज़िम्मेदारी लेने का ऐलान किया।

अंजली

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040