Web  hindi.cri.cn
बान की मून ने नाइजीरिया में हुए हमले की कड़ी निंदा की
2011-08-27 18:44:06

नाइजीरिया की राजधानी अबुजा स्थित संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय पर 25 अगस्त को आत्मघाती कार बम हमला हुआ, जिससे अब तक कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने उसी दिन भाषण देकर इस बम हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के उप महासचिव आशा रोज मिगिरो सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत नाइजीरिया जाकर इस आपात मामले का हल करने का निर्देश दिया।

बान की मून ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र क़तई तौर पर इस आतंकवादी कार्रवाई की निंदा करता है। उन्होंने मृतकों के प्रति गहरा शोक प्रकट किया और उनके परिवारजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र ऐसे मुश्किल समय में उन्हें हरसंभव मदद देगा।

बान की मून ने कहा कि नाइजीरिया व अंतरराष्ट्रीय तलाशी एवं बचाव दल घटनास्थल पहँचकर घायलों को अस्पतालों में भर्ती करवा रहे हैं और आपातकालीन राहत प्रदान कर रहे हैं।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उसी दिन जोर देते हुए कहा कि आतंकवादी हमलों के अपराधियों, आयोजकों व सहायकों को न्याय के कटघरे में लाना चाहिए। साथ ही में इस मामले को लेकर नाइजीरिया सरकार से सहयोग करने की अपील भी की गई।

उसी दिन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी वक्तव्य जारी करके इस हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने अमेरिकी जनता की ओर से मृतकों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया।

(नीलम)

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040