Web  hindi.cri.cn
सारकोजी से मिले चीनी राष्ट्राध्यक्ष हू चिनथाओ
2011-08-25 18:56:08

चीनी राष्ट्राध्यक्ष हू चिनथाओ ने 25 अगस्त को पेइचिंग में फ्रांसीसी राष्ट्रपति निकोलस सारकोजी से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक क्षेत्र के कई अहम मुद्दों पर चर्चा की।

हू चिनथाओ ने कहा कि सारकोजी जी-20 ग्रुप के अध्यक्ष के रूप में चीन की यात्रा पर आए। उनके साथ अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण मामलों पर विचार-विमर्श का मतलब है चीन व फ्रांस के बीच रणनीतिक विश्वास कायम है। साथ ही सारकोजी चीन और फ्रांस के संबंधों को काफी महत्व देते हैं।

हू चिनथाओ ने ज़ोर देते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच संपर्क, समन्वय और सहयोग मज़बूत करने के अलावा जी-20 ग्रुप शिखर सम्मेलन में सक्रिय उपलब्धियां हासिल करने, अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को आगे बढ़ाने और वैश्विक आर्थिक सुधार व विकास के लिए महत्वपूर्ण है।

बताया जाता है कि सारकोजी फ्रांस अधीनस्थ न्यू कैलेडोनिया जाते हुए चीन पहुंचे। वर्ष 2007 में राष्ट्रपति बनने के बाद यह उनकी छठी चीन यात्रा है।

(दिनेश)

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040