Web  hindi.cri.cn
अल्पसंख्यकों के कल्याण में 70 अरब युआन खर्च करेगा युन्नान
2011-08-24 18:41:18

आगामी 5 वर्षों में युन्नान सरकार अल्पसंख्यक जातियों व जातीय क्षेत्रों का विकास तेज़ करने के लिए 72 अरब 80 करोड़ युआन खर्च करेगी। युन्नान स्वयं को एक एकताबद्ध, विकसित, समृद्ध व स्थिर क्षेत्र बनाएगा। युन्नान प्रांत के जातीय मामला आयोग ने 23 अगस्त को न्यूज़ ब्रीफिंग में यह बात कही।

हाल में युन्नान सरकार ने अल्पसंख्यक जातियों व जातीय क्षेत्रों के आर्थिक व सामाजिक विकास तेज़ करने के बारे में 12वीं पंचवर्षीय योजना जारी की। जिस में जनजीवन का सुधार, बुनियादी संस्थापनों का निर्माण, सामाजिक प्रतिभूति, विशेष व्यवसायों का विकास और जातीय शिक्षा संबंधी योजनाएं आदि शामिल हैं। वहीं विज्ञान व प्रौद्योगिकी के पुनरूत्थान, जातीय संस्कृति के विकास, श्रमिकों की गुणवत्ता बढ़ाने और जातीय एकता की गारंटी आदि 8 क्षेत्रों में कुल 56 परियोजनाएं लागू करेगी। इनमें कुल 72 अरब 80 करोड़ युआन खर्च होंगे।

वर्ष 2015 के अंत में युन्नान में अल्पसंख्यक जातियों व जातीय क्षेत्रों के विकास स्तर और पूरे प्रांत के विकास स्तर के बीच चौड़ी हो रही खाई भी कम होगी। इसके साथ ही जातीय क्षेत्रों में आर्थिक ताकत, जनता के जीवन स्तर व गुणवत्ता, सामाजिक कार्यों के विकास, पारिस्थितिकी पर्यावरण के निर्माण और जातीय कार्यों में बड़ी उपलब्धियां हासिल होंगी।

(दिनेश)

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040