Web  hindi.cri.cn
भीतरी मंगोलिया स्वायत्त प्रदेश में ग्रास लैंड के संरक्षण के लिए 27 अरब युआन लगाएगा
2011-08-24 16:39:09

आगामी 5 वर्षों में भीतरी मंगोलिया स्वायत्त प्रदेश सरकार ग्रास लैंड(घास मैदान) के पारिस्थितिकीय संरक्षण के लिए 27 अरब 50 करोड़ युआन की पूंजी लगाएगी, जो भीतरी मंगोलिया के इतिहास में अभूतपूर्व है। स्वायत्त प्रदेश के एक नेता ने हाल में यह जानकारी दी।

बताया जाता है कि चीन सरकार हर साल भितरी मंगोलिया स्वायत्त प्रदेश में घास मैदान के संरक्षण के लिए 4 अरब 4 करोड़ युआन की पूंजी लगाएगी, जबकि स्वायत्त प्रदेश सरकार स्वयं 90 करोड़ युआन और विभिन्न शहर व काउंटी सरकार 60 करोड़ युआन खर्च करेगी। कुल मिलाकर हर साल पूंजी की राशि 5 अरब 50 करोड़ युआन से ज़्यादा होगी, यानि आगामी 5 सालों में 27 अरब 50 करोड़ युआन की पूंजी लगाई जाएगी।

अनुमान है कि 12वीं पंचवर्षीय योजना के अंत तक अगर सूखा न पड़ा, तो भितरी मंगोलिया स्वायत्त प्रदेश में ग्रास लैंड की स्थिति में सुधार होगा। वहां 42 से 45 प्रतिशत की भूमि घास से कवर होगी, जो वर्तमान में 37 प्रतिशत है। इस तरह हर साल इसमें 1 प्रतिशत से ज़्यादा का इजाफा होगा।

(दिनेश)

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040