Web  hindi.cri.cn
स्छ्वान विश्वविद्यालय में भाषण दिया बाइडेन ने
2011-08-21 18:33:33

अमेरिकी उप राष्ट्रपति बाइडेन ने 21 अगस्त को स्छ्वान विश्वविद्यालय में भाषण देते समय इस पर जोर दिया कि अमेरिका दोनों देशों के बीच हुई स्वस्थ प्रतिस्पर्द्धा का स्वागत करता है, लेकिन अपने विकास के लिए दूसरे देशों को नुकसान पहुंचाने वाले"ज़िरो-सम गेम"का विरोध करता है। चीन का उत्थान अमेरिका व सारी दुनिया के लिए लाभदायक होगा, जो विश्व आर्थिक विकास व सामाजिक समृद्धि में जीवनी शक्ति संचार करेगा।।

बाइडेन ने कहा कि चीनी नागरिकों को वीसा मिलने में ज्यादा समय लगने वाले सवाल के समाधान के लिए अमेरिका वीसा प्रणाली सुधार करेगा, साथ ही निर्यात प्रबंध व्यवस्था का रूपांतर कर ज्यादा मालों के चीन में निर्यात पर लगाए गए प्रतिबंध को उठाएगा।

द्विपक्षीय व्यापार की चर्चा में उन्होंने कहा कि पिछले साल अमेरिकी कम्पनियों ने चीन में 1 खरब 10 अरब डॉलर का निर्यात किया, जिससे अमेरिका में लाखों व्यक्तियों को रोज़गार मिले। उन्हें उम्मीद है कि दोनों देशों की जनता समझेगी कि आर्थिक व व्यापारिक सहयोग की मज़बूति से दोनों देशों व दोनों देशों की जनता को लाभ मिलेगा।

हालांकि हाल में अमेरिका को ऋण संकट आदि सवालों का सामना करना पड़ रहा हैं, लेकिन बाइडेन ने जोर देते हुए कहा कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था के पास आत्म सुधारने की क्षमता होती है। अमेरिकी जनता को देश की लगातार समृद्धि पर भरोसा है।

(दिनेश)

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040