Web  hindi.cri.cn
तिब्बत में गैरभौतिक सांस्कृतिक विरासतों की रक्षा के लिए चीन कदम उठाएगा
2011-08-21 18:23:51

चीनी संस्कृति मंत्रालय के उप मंत्री यांग जीचीन ने 21 अगस्त को ल्हासा में कहा कि आगामी पांच वर्षों में चीन तिब्बत में गैरभौतिक सांस्कृतिक विरासतों के संरक्षण के लिए सिलसिलेवार कदम उठाएगा।

उक्त बात यांग जीचीन ने तीसरे चीनी तिब्बती संस्कृति मंच में भाग लेते समय कही थी। उन्होंने कहा कि भविषय में चीन की केंद्रीय सरकार गैरभौतिक सांस्कृतिक विरासतों के संरक्षण के लिए और ज़्यादा पूंजी देगी और उस के उत्तराधिकारियों के प्रशिक्षण में जोर देगी। चीन तिब्बत की गैरभौतिक सांस्कृतिक विरासतों के विदेशों में जाकर आदान प्रदान करने का प्रोत्साहन भी करेगा।

हाल में तिब्बत में तिब्बती औषधि, तिब्बती काग़ज़ एवं थांका आदि 76 विरासतें चीनी राष्ट्रीय गैरभौतिक सांस्कृतिक विरासतों की सूची में शामिल की गयी हैं। 2005 से चीन ने इस काम के लिए तिब्बत में 3 करोड़ 20 लाख चीनी य्वान की पूंजी दी है। तिब्बत की स्थानीय सरकार ने भी 3 करोड़ चीनी य्वान की पूंजी डाली। तिब्बत में जातीय विशेषता होने वाली गैरभौतिक सांस्कृतिक विरासतों का कारगर संरक्षण व प्रसार किया गया है।

(श्याओयांग)

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040