Web  hindi.cri.cn
संयुक्त राष्ट्र मानवीय प्रतिनिधि मंडल को सीरिया भेजेगा
2011-08-19 17:53:44

संयुक्त राष्ट्र में मानवीय मामलों के जिम्मेदार उप महासचिव अमोस ने 18 तारीख को कहा कि संयुक्त राष्ट्र इस सप्ताहांत में मानवीय प्रतिनिधि मंडल सीरिया भेजेगा।

अमोस ने सुरक्षा परिषद में सीरिया की स्थिति के बारे में एक सभा के बाद कहा कि उक्त प्रतिनिधि मंडल का संयुक्त राष्ट्र मानववादी मामला दफ़्तर द्वारा नेतृत्व किया जाएगा, योजना अनुसार प्रतिनिधि मंडल सीरिया में तीन चार दिन रहेगा, स्थानीय स्थिति के अनुसार सीरियाई मानववादी स्थिति को आंकेगा।

संयुक्त राष्ट्र स्थित ब्रिटेन,फ़्रांस,जर्मनी और पुर्तगाल के स्थाई राजनयिकों ने उसी दिन कहा कि चार देश एक प्रारूप बनाएंगे जिस में सीरिया पर प्रतिबंध लगाने का विषय शामिल है। अमरीकी प्रतिनिधि ने सीरिया पर अधिक प्रतिबंध लगाने का समर्थन किया है। उसी दिन अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने सीरिया पर अभूतपूर्व प्रतिबंध लगाने का आदेश किया और सीरियाई राष्ट्रपति बशार से राष्ट्रपति पद छोड़ने का आग्रह किया।

संयुक्त राष्ट्र स्थित सीरिया के स्थाई प्रतिनिधि चाफ़ारी ने पश्चिमी देशों पर आरोप लगाते हुए कहा कि पश्चिमी देश कूटनीतिक और मानववादी युद्ध लड़ रहे हैं।(होवेइ)

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040