Web  hindi.cri.cn
विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में चीन के नाम 5 स्वर्ण पदक
2011-08-15 11:14:05

विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 14 अगस्त को लंदन में समाप्त हुई, इसमें चीनी टीम ने वर्ष 1987 व 2010 के बाद तीसरी बार सभी 5 स्वर्ण पदक जीते।

विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 8 अगस्त को लंदन के वेम्बली स्टेडियम में शुरू हुई, जहां वर्ष 2012 में ओलिंपिक बैडमिंटन का आयोजन होगा। एक सप्ताह तक चले कड़े मुकाबलों के बाद चीनी खिलाड़ी लिन तान, वांग यी हान, त्सा युन व बो हाई फेंग जोड़ी, यु यांग व वांग श्याओ ली जोड़ी, चांग नान व चाओ युन लेइ जोड़ी अलग-अलग तौर पर पुरूष सिंगल्स, महिला सिंगल्स, पुरुष युगल, महिला युगल और मिश्रित डबल्स में चैंपियन बने।

आलिंपियाड के कारण वर्ष 2012 में विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप नहीं होगी, अगली विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप वर्ष 2013 में चीन के क्वांग चो में आयोजित होगी।

(मीनू)

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040