Web  hindi.cri.cn
शीआन अन्तरराष्ट्रीय बागबानी मेले का दौरा
2011-08-11 09:21:32

गर्मी के मौसम में प्रवेश करते हुए, उत्तर पश्चिन चीन के शीआन अन्तरराष्ट्रीय बागवानी मेले में तरह-तरह के फूल खिलने शुरू हो गए जिससे पूरे मेले में चारों तरफ फूलों का बहार छाया दिखता है। मेले में आकर आप छांग आन पैगोडा पर खड़े होकर बागबानी मेले की सुंदरता की आनंददायक विहंगमदृश्य ले सकते हैं। इसके साथ-साथ प्राकृतिक मंडप और नव निर्माण मंडप में नयी तकनीकों से विकसित नाना किस्मों के फूलों का लुफ्त उठा सकते हैं। इस बागबानी मेले में आने के बाद मंद-मंद हवा के झोंके में आप अपने परिवार के साथ नारियल के बाग में जरूर भ्रमण करना चाहेंगे या यहाँ पर पश्चिमी शैली में बने कॉफी हाउस में कॉफी की चुस्की जरूर लेना चाहेंगे। आज के इस कार्यक्रम में हम आपको शी आन अतरराष्ट्रीय बागवानी मेले में आराम करने के लिए बने स्टालों में ले चलेंगे जहाँ पर आप इस बाग के तीन आराम क्षेत्रों की विशेषताओं से परिचित होने के साथ-साथ यहाँ की सुंदरता से भी रूबरू होंगे।

नारियल का बाग यहाँ के तीन आराम क्षेत्रों में से एक है। यह छांग आन पैगोडा के दक्षिण में स्थित है। इस आराम क्षेत्र में खाने-पीने के साथ-साथ आराम करने की व्यवस्था है। पर्यटक यहाँ पर खाने-पीने के साथ-साथ दक्षिण-पूर्वी देशों की संस्कृति से भी परिचित होते हैं। इस आराम क्षेत्र में काम करने वाले एक कर्मचारी ने परिचय देते हुए कहाः

यह स्थल एक आराम क्षेत्र है जो कि इस बाग में बने तीन आराम स्थलों में से एक है। इस नारियल बाग आराम क्षेत्र में सभी इमारतें दक्षिण-पूर्वी देशों की संस्कृति से प्रभावित हैं। इस क्षेत्र के सभी इमारतें दक्षिण-पूर्वी देशों की शैली की बनी हुई है। इसके अंदर बाएं में सात देशों जापान, कोरिया आदि के स्टॉल हैं तथा दाएं में खाने-पीने की जगह है।

यह नारियल बाग दक्षिण-पूर्वी देशों की शैली में बनी हुई है। यहाँ पर नारियल और ताड़ के पेड़ बहुत ज्यादा हैं और सड़क के दोनों किनारों पर करीने से सजे हुए हैं जो कि उष्णकटिबंधीय क्षेत्र की विशेषता को दिखाता है।

थाईलैंड और जापान के स्टॉल भी नारियल बाग आराम क्षेत्र में स्थित है। इन स्टॉलों में इन देशों की विशेषताओं वाली वस्तुओं की प्रदर्शनी होती है। थाईलैंड के स्टॉल के द्वार के सामने विशेष रूप से पर्यटकों के लिए थाइलैंड के परंपरागत पोशाक में फोटो खिंचवाने की व्यवस्था की गयी है। पर्यटक यहाँ पर थाइलैंड के पारंपरिक पोशाक में फोटो खिचवाते हैं और इसका आनंद लेते हैं। इस स्टॉल के मुख्य प्रबंधक ली ने कहा, यहाँ पर फोटो खिंचवाने आने वाले पर्यटकों की संख्या बहुत ज्यादा है।

यहाँ पर आने वाले पर्यटकों की संख्या बहुत ज्यादा है। यहाँ पर खुद फोटो खींचने के लिए दस य्वान का पैसा लगता है। अगर हमलोग से फोटो खिंचवाते हैं तो हरेक फोटो पर दस य्वान लगता है।

हमलोग नारियल बाग आराम क्षेत्र से निकलकर बा शांग आराम क्षेत्र की ओर बढ़े। इस आराम क्षेत्र में आप बगीचों और जंगलों का आनंद ले सकते हैं। यहाँ आने वाले लोगों की संख्या काफी ज्यादा है। भीड़ इतनी अधिक है कि यहाँ से निकलने के वक्त पर्यटकों की धक्का-मुक्की लगी रहती है। इस आराम क्षेत्र में आप को श्यान सी प्रांत के विशेष व्यंजनों जैसे ठंढ़ा नूडल को खाने को मिल सकता है। ह नान प्रांत से आयी एक पर्यटक ने कहाः

मैने ठंढ़ा नूडल ऑर्डर किया है। इसमें माँस भी है। इसका स्वाद भी अच्छा है। इसके स्वाद में वास्तव में श्यान शी प्रांत की विशेषता है।

बा शांग आराम क्षेत्र में खाना खाने के बाद जब उसी रास्ते में आगे बढ़ते जाएं तो हम इस बाग में बने तीन आराम क्षेत्रों के सबसे अंतिम आराम क्षेत्र में पहुँचते हैं। यह आराम क्षेत्र पश्चिमी देशों की शैली में बना है। युरोपियन आराम क्षेत्र में सभी इमारतें पश्चिमी देशों की शैली में बनी हैं। यहाँ पर आने के बाद आपको लगता है कि आप युरोप की किसी गली में टहल रहे हों। यहाँ पर बनी यूरोपियन मुर्तियों ने यहाँ की सुंदरता में चार चाँद लगा दिए हैं। एक पर्यटक ने कहा, मुझे इस तरह की शैली बहुत पसंद है।

युरोपियन आराम क्षेत्र में मुझे लगता है कि इमारतों की निर्माण शैली पश्चिमी देशों की शैली से बहुत ही मिलती है तथा यह पूर्वी देशों की शैली से बिल्कुल अलग है लेकिन मुझे यहाँ की शैली बहुत पसंद है।

शी आन विश्व के चार प्राचीन सभ्यता वाली राजधानी शहरों में से एक है साथ ही चीन की संस्कृति का जन्मस्थल भी है। इस वर्ष शी आन अंतरराष्ट्रीय बागवानी मेले के आयोजक के रूप में, शी आन ने विश्व के सामने प्राचीन राजधानी शहर की विशेषता के प्रदर्शन के साथ-साथ यह आशा भी प्रकट की है कि यह शहर विश्व के पूर्वी और पश्चिमी सभ्यताओं के बीच आदान प्रदान का एक अच्छा मंच बनेगा। युरोपियन आराम क्षेत्र की यह शैली बहुत ही आसानी से यह इरादा दिखा देती है। शी आन अंतरराष्ट्रीय बागवानी मेले की आयोजन कमेटी के उप निदेशक वांग च्युन ने कहाः

वास्तव में यह विश्व बागकला मेला है। इसलिए इस बागवानी मेले में पूर्वी और पश्चिमी सभ्यता और संस्कृति का संगम हुआ है विशेषतौर पर पूर्वी और पश्चिमी सभ्यताओं की भवन निर्माण शैली का संगम बहुत ही बेहतर है।

इस बागवानी मेले में तरह-तरह की शैली में बनी इमारतों के अलावा, यहाँ पर कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। युरोपियन आराम क्षेत्र में माली और अफ्रीकी देशों के वाद्य कला दल द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम पर्यटकों के लिए सबसे पसंदीदा कार्यक्रम बन गया है। 13 सदस्यों वाला यह दल इस बागवानी मेले में पर्यटकों के लिए अफ्रीकी विशेषता वाले संगीत और नृत्य लेकर आया है। हर्ष और उमंग से परिपूर्ण कार्यक्रम पर्यटकों को जोश से भर देता है साथ ही उन्हें अफ्रीकी देशों के रीति-रिवाजों का परिचय भी देता है। एक पर्यटक ने कहाः

यह अफ्रीका का गिटार बैंड कहते है, लेकिन ऐसा लगता है जैसे यह प्राचीन काल का ढ़ोल नगाड़ा वाद्य है जिसमें तंतु वाद्य नहीं है, बल्कि मुख्य रूप से ढ़ोल बजाया जाता है, साथ ही पारंपरिक नृत्य भी प्रदर्शित किया जाता है।

ऐसे मनमोहक कार्यक्रम देखते-देखते लगभग शाम हो गयी है। सूरज पश्चिम में बादलों की लाली में छुपने की तैयारी में लग रहा था। इस समय झील के किनारे या छांग आन पैगोडा से चारों तरफ का दृश्य ले सकते हैं जो बहुत ही मनोरम होते हैं। इस समय, नौकायन कार्यक्रम भी शुरू हो जाता है। यहाँ का नौकायन मार्ग लगभग 3000 मीटर लंबा है। यहाँ पर छः अलग-अलग नाम वाले जहाज हैं जिसमें पर्यटक बैठकर अंतरराष्ट्रीय बागवानी मेले की सुंदरता का मजा लेते हैं।

सूर्य के अस्त होते ही रात धीरे-धीरे अपनी अंधेरी फैलाती जाती है। इसी के साथ युरोपियन आराम क्षेत्र में स्थित रंगशाला मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हो जाता है। यहाँ पर फव्वारे के पानी गाने की धुन पर उठते गिरते हुए थिरकते नजर आते हैं। पर्यटकों को यह देखकर काफी मजा आता है।

गाने की धुन जैसे-जैसे समाप्त होती है पानी का थिरकना भी वैसे-वैसे ही अंधेरे में लुप्त हो जाता है। चांद के निकलते ही पूरे बाग में चांद की छटा फैल जाती है। चांद की रोशनी में जगमगाती छांग आन पैगोडा और सड़कों के किनारे स्थित स्ट्रीट लाइटों में समुचे बाग की सुंदरता देखते ही बनती है। इन्हीं रास्तों से होते हुए पर्यटक अपने-अपने घरों को लौट जाते हैं।

यह बागवानी मेला प्रकृति की नैसर्गिक सौंदर्य का बोध कराती है। इस बाग में स्थित विभिन्न शैली वाली इमारतें मनुष्य की बुद्धिमता का बयां करती हैं, ऐसा लगता है जैसे बागवानी मेला लोगों तक यही संदेश पहुँचाना चाहता है। आशा करता हूँ कि आप भी इस मेले में भ्रमण के दौरान प्रकृति और मनुष्य के बीच प्रेम और सामंजस्य को महसूस कर सकेंगे।

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040