Web  hindi.cri.cn
नाटो की लीबिया पर गोलाबारी जारी है
2011-08-10 15:31:11

नाटो की लीबिया पर गोलाबारी जारी है। लीबिया के खिलाफ़ नाटो के सैन्य कार्यक्रम के प्रवक्ता रॉलेंड लावोइय ने 9 अगस्त को पुष्टि किया कि नाटो के लड़ाकू विमान ने 8 तारीख को त्रिपोली बंदरगाह में ठहरे हुए एक जंगी जहाज़ पर गोलाबारी की। पूर्व सोवियत संघ निर्मित यह जंगी जहाज़ गोलाबारी में बहुत क्षतिग्रस्त हो गया।

8 तारीख को नाटो ने पश्चिमी लीबिया के ज़ीलितान शहर के नज़दीक एक गांव पर हवाई हमला किया था,जिसमें 85 आम लोग मारे गए। लीबिया सरकार ने 9 तारीख को नाटो की इस कारवाई की जोरदार निंदा की और मारे गए 85 आम लोगों के लिए 3 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया।परंतु नाटो के हवाई हमले में नागरिकों के हताहत होने का कोई सबूत अभी तक नहीं मिला है।

साथ ही राजधानी त्रिपोली पर गद्याफ़ी की सेना का नियंत्रण बना रहा है।विपक्षी सशस्त्र बलों ने नाटो के समर्थन से त्रिपोली पर कब्जे के लिए कई मोर्चे खोले है, लेकिन कोई सफ़लता नहीं मिली है।

उधर कैनेडियन विदेश मंत्री जॉन बाइर्ड ने 8 तारीख को कनाडा में ठहरे हुए सभी लीबियाई राजनयिज्ञों को स्वागत योग्य नहीं होता करार दिया और उनसे जल्द ही कनाडा छोड़ने की मांग की। (मीरा)

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040