Saturday   Aug 23th   2025  
Web  hindi.cri.cn
ल्हासा में आयात निर्यात व्यापार में इजाफा
2011-08-05 15:15:39
इस साल पहली छमाही में तिब्बत के ल्हासा में आयात निर्यात व्यापार की राशि 36 करोड़ 44 लाख 20 हज़ार डॉलर पहुंची। इसमें निर्यात राशि 33 करोड़ 95 लाख 70 हज़ार डॉलर है, जिसमें पिछले साल की तुलना में 19.83 प्रतिशत का इजाफा हुआ। साथ ही आयात 2 करोड़ 48 लाख 50 हज़ार डॉलर रहा, जिसमें गत वर्ष की समान अवधि से 44.52 फीसदी की कमी दर्ज की गयी। हाल में सवाददाता को ल्हासा व्यापार मामला विभाग से यह जानकारी हासिल हुई।

ल्हासा व्यापार मामला विभाग के मुताबिक देशी विदेशी बाज़ारों की मांग बढ़ने से जून में और 19 उद्यमों ने आयात निर्यात व्यापार शुरू किया , आयात निर्यात में पहले 5 महीनों के मुकाबले 43.18 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इसलिए आयात निर्यात व्यापार राशि में इतना इजाफा हुआ। इसके अलावा आयात कम होने का मुख्य कारण ल्हासा में कई पेय पदार्थों व बीयर आदि के मशीनरी उपकरणों का आयात पिछले साल ही पूरा हो गया था।

(दिनेश)

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040