Thursday   Aug 14th   2025  
Web  hindi.cri.cn
अमेरिका की क्रेडिट रेटिंग में गिरावट
2011-08-03 11:06:54

दागोंग वैश्विक क्रेडिट रेटिंग कंपनी ने 3 अगस्त को कहा कि अमेरिका की देशी-विदेशी मुद्रा की राष्ट्रीय क्रेडिट रेटिंग ए प्लस से घटाकर ए कर दिया गया है। यह नकारात्मक दृष्टिकोण है।

दागोंग ने कहा कि हालांकि अमेरिका ने अपनी ऋण सीमा बढ़ायी है, लेकिन ऋण की वृद्धि दर राजस्व की वृद्धि दर से अधिक होने की प्रवृत्ति में परिवर्तन नहीं आया है। यह अमेरिका सरकार की कर्ज चुकाने की शक्ति में और गिरावट आने का मोड़ बन गया है। ऋण सीमा बढ़ाने पर अमेरिका में हुए विवाद से यह स्पष्ट है कि अमेरिका की राष्ट्रीय प्रबंधन शक्ति, आर्थिक व वित्तीय क्षमता आदि तत्व बुनियादी रूप से बिगड़ रहे हैं। इसलिए अमेरिका के राष्ट्रीय क्रेडिट का दृष्टिकोण नकारात्मक हो रहा है।

इस बार दागोंग द्वारा अमेरिकी क्रेडिट रेटिंग को घटाने के कारण हैं, अमेरिकी पार्टियों के बीच हुए विवाद से राजनीतिक प्रणाली में खामी और यह देखा जा सकता है कि अमेरिका सरकार मूलभूत रूप से राष्ट्रीय संप्रभु कर्ज संकट का समाधान करने में अक्षम है। ऋण सीमा बढ़ाने से अमेरिका सरकार अस्थाई रूप से ऋण डिफ़ॉल्ट से बच गयी, लेकिन कर्ज चुकाने की शक्ति में सुधार नहीं हुआ। अमेरिका का वित्तीय घाटा कम करने की गति अपने कर्ज बढ़ने की गति से धीमी है। आय-व्यय असंतुलन से अमेरिका का ऋण स्तर और बढ़ रहा है।

(मीनू)

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040