Web  hindi.cri.cn
चीनी विशेषता वाली चक्रीय  अर्थव्यवस्था का विकास करें
2011-08-01 10:52:26

चीनी जन-दैनिक ने 1 अगस्त को प्रकाशित लेख में कहा कि पश्चिमी आधुनिक चक्रीय अर्थव्यवस्था का फार्मूला चीन पर लागू नहीं होता है। चीन को अपने स्थिति के अनुकूल नयी चक्रीय अर्थव्यवस्था का विकास करना चाहिए।

अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संकट पैदा होने के बाद विश्व के विभिन्न देशों ने अपने आर्थिक ढांचे में बदलाव किया। लेख में चीनी सामाजिक विज्ञान अकादमी के अर्थव्यवस्था अनुसंधान संस्थान के उप प्रधान छी च्यानकुओ के हवाले से कहा गया है कि विकसित देशों में अर्थव्यवस्था की कमजोर बहाली की तुलना में चीन के सामने गैर उत्पादनीय संसाधनों की अपर्याप्त आपूर्ति और पारिस्थिति पर्यावरण संरक्षण आदि समस्याएं मौजूद हैं।

लेख में कहा गया है कि एक नये आर्थिक विकास के फार्मूले के रूप में चक्रीय अर्थव्यवस्था चीन में सिर्फ कुछ साल तक चली। इसमें प्रतिबंध के कई तत्व मौजूद हैं, जिनका कदम ब कदम समाधान किया जाना चाहिए। अगली पंचवर्षीय योजना कार्यक्रम में भी उत्पादन, प्रचलन व उपभोग आदि पहलुओं में चक्रीय अर्थव्यवस्था का विकास बढ़ाने और समाज में संसाधनों के चक्रीय उपयोग की व्यवस्था की पूर्ण कवरेज बढ़ाने पर ज़ोर दिया गया है।

(मीनू)

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040