Web  hindi.cri.cn
वांग यी एवं अमेरिकी वरिष्ठ अधिकारियों के बीच मुलाकातें
2011-07-30 18:08:36

चीनी राज्य परिषद के थाईवान मामला कार्यालय के प्रधान वांग यी ने 29 जुलाई को वॉशिंगटन में अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन से मुलाकात की और उप विदेश मंत्री विलियम बर्न्स के साथ थाइवान मुद्दे पर रायों का आदान प्रदान किया।

चीन व अमेरिका का मानना है कि इस बार का संपर्क आवश्यक व लाभदायक है, जो थाइवान मुद्दे पर चीन व अमेरिका की आपसी समझ को बढ़ावा देने के लिए लाभदायक है।

वांग यी ने अमेरिकी पक्ष को थाइवान जलडमरूमध्य की हालिया परिस्थिति पर चीन के रुख और थाइवान के प्रति चीन की नीति पर प्रकाश डाला। वांग यी को आशा है कि अमेरिका व्यावहारिक रूप से थाइवान मुद्दे पर दिये गये संबंधित वचनों का पालन करता रहेगा, दोनों तटों के संबंधों के शांतिपूर्ण विकास का समर्थन करता रहेगा और थाइवान जलडमरूमध्य की परिस्थिति को स्थिर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा। वांग यी ने यह भी दोहराया कि चीन अमेरिका के थाइवान को हथियार बेचने का विरोध करता है।

अमेरिकी अधिकारियों ने इधर के वर्षों में दोनों तटों के संबंधों में प्राप्त महत्वपूर्ण व सकारात्मक प्रगति की प्रशंसा की और कहा कि अमेरिका थाइवान मुद्दे पर एक चीन की नीति पर कायम रखेगा। अमेरिका को आशा है कि थाइवान जलडमरूमध्य की परिस्थिति स्थिर बनायी जाएगी और दोनों तटों का संबंध भी स्थिर माहौल में आगे विकसित किया जाएगा। यह अमेरिका व चीन दोनों देशों के समान हितों से मेल खाता है।

(नीलम)

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040