Web  hindi.cri.cn
पाकिस्तान में हुई गोलीबारी से 13 मरे
2011-07-30 18:00:52

दक्षिण-पश्चिम पाकिस्तान के बलूछिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में 30 जुलाई को गोलीबारी हुई, जिससे एक महिला समेत 13 लोगों की मौत हो गयी और अन्य कई लोग घायल हुए।

पाक पुलिस ने उक्त खबर की पुष्टि की है। पुलिस ने कहा कि हमला उसी दिन सुबह लगभग 8 बजे हुआ। मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों ने क्वेटा स्थित एक बस स्टेशन के आसपास एक यात्री वाहन पर हमला किया। अधिकांश यात्री शिया मुसलमान हैं। हमलावर घटनास्थल से भाग गये। पुलिस ने घटनास्थल पर नाकेबंदी करके तलाशी शुरू की।

पाक सुन्नी संप्रदाय के उग्रवादी संगठन लश्कर ए च्हानग्वी ने इस घटना की जिम्मेदारी ली। यह संगठन पाक तालिबान की एक महत्वपूर्ण शाखा माना जाता है, जो मुख्य रूप से शिया मुसलमान पर हमला करता है। उक्त हमले के बाद सैकड़ों शिया मुसलमान ने क्वेटा की सड़कों पर विरोधी प्रदर्शन करते हुए पुलिस से सुरक्षा कदम मजबूत करने की मांग की। (मीनू)

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040