Web  hindi.cri.cn
थाईवान जलडमरूमध्य के दोनों तटों के संबंधों का शांतिपूर्ण विकास
2011-07-30 17:56:56

चीनी राज्य परिषद के थाईवान मामला कार्यालय के प्रधान वांग यी ने 29 जुलाई को शिकागो स्थित चीनी जनरल वाणिज्य दूतावास में अमेरिका में रहने वाले थाईवानी देशबंधुओँ के लिए सत्कार-समारोह आयोजित किया। मौके पर उन्होंने भाषण देते हुए कहा कि इस साल थाईवान जलडमरूमध्य के दोनों तटों के संबंधों का विकास के लिए महत्वपूर्ण वर्ष है। विभिन्न पक्ष इस पर नज़र रखे हुए हैं। दोनों तटों के संबंधों के बारे में मुख्यभूमि पक्षों के तीन विचार हैं।

पहला, दोनों तटों के देशबंधुओं को दोनों तटों के संबंधों के शांतिपूर्ण विकास के परिणामों का समान उपभोग करना चाहिए।

दूसरा, दोनों तटों के देशबंधुओं को दोनों तटों के संबंधों के शांतिपूर्ण विकास की परिस्थिति की समान रक्षा करनी चाहिए।

तीसरा, दोनों तटों के देशबंधुओं को दोनों तटों के संबंधों के शांतिपूर्ण विकास का भविष्य एक साथ साकार करना चाहिए।

वांग यी ने कहा कि राष्ट्रीय एकीकरण की प्राप्ति तमाम चीनी राष्ट्र का बुनियादी हित है और चीनी राष्ट्र के महान पुनरुत्थान का अनिवार्य रास्ता भी है। राष्ट्रीय हित व ऐतिहासिक कर्त्तव्य के सामने दोनों तटों के बीच किसी भी राग-द्वेष और मतभेदों का हल किया जा सकेगा। जब हम देश के भविष्य,राष्ट्रीय हित, जनता के कल्याण को महत्वपूर्ण मानते, तो दोनों तटों के संबंधों का शांतिपूर्ण विकास अवश्य ही आगे बढ़ा सकेगा और शांतिपूर्ण एकीकरण प्राप्त हो सकेगा। (मीनू)

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040