Web  hindi.cri.cn
चीन की मुख्यभूमि थाइवान जलडमरूमध्य में स्थिरता बनाए रखेगी : वांग यी
2011-07-29 19:31:39

अमेरिका की यात्रा कर रहे चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के थाईवान मामला दफतर, चीनी राज्य परिषद के थाईवान मामला दफतर के निदेशक वांग यी ने 28 जुलाई को वॉशिंगटन में आयोजित अमेरिकी विद्वानों से वार्ता करके कहा कि चीन की मुख्यभूमि थाइवान जलडमरूमध्य में स्थिति को स्थिर रखेगी, ताकि सेना की चिंताओं को कम किया जाए। साथ ही राष्ट्रीय प्रभुसत्ता व प्रादेशिक अखंडता की रक्षा और चीनी राष्ट्रीय बुनियादी व दूरगामी हितों की रक्षा करने में अविचल रूप से संलग्न रहेगी।

हाल ही में चीन की मुख्यभूमि के थाइवान को सैन्य खतरे में डालने की रिपोर्ट को लेकर वांग यी ने कहा कि चीन की मुख्यभूमि की सैन्य तैनाती अपनी रक्षा के लिए है, जो थाइवान के लोगों के खिलाफ़ नहीं है। अगर थाइवान का प्रशासन एक चीन के सिद्धांत पर कायम रहता है और थाइवान की स्वतंत्रता के विचार को दूर करता है, तो देश को राष्ट्रीय भूमि के विभाजित होने का जोखिम नहीं होगा। वहीं चीन की मुख्यभूमि के थाइवान को सैन्य खतरे में भी नहीं डाला जाएगा। दोनों तटों के बीच अन्य राजनीतिक मतभेद व टकराव शांतिपूर्ण तरीकों से हल किए जाने चाहिए।

अमेरिका के थाइवान को हथियारों की बिक्री के मामले पर वांग यी ने कहा कि चीन का रुख इस मुद्दे पर हमेशा से स्पष्ट है कि अमेरिका के थाइवान को हथियार बेचने का विरोध करता है। तथ्यों से यह भी पता चला है कि थाइवान को हथियार बेचने से चीन-अमेरिका संबंधों को नुकसान भी पहुंचा और दोनों तटों के बीच संबंधों के विकास पर भी व्यापक असर पड़ा। साथ ही में थाइवान जलडमरूमध्य में स्थिरता के लिए भी लाभदायक नहीं है।

(नीलम)

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040