Web  hindi.cri.cn
भारत पाक विदेश मंत्री वार्ता ईमानदारी में हुई
2011-07-28 16:28:16

भारतीय विदेश मंत्री एस एम कृष्णा और पाक विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार के बीच 27 जुलाई को नई दिल्ली में वार्ता हुई, वार्ता में दोनों पक्षों ने आतंक विरोध, क्षेत्रीय सुरक्षा, कश्मीर विवाद, मुक्त व्यापार और वीजा प्रक्रिया के सरलीकरण के बारे में गहन रायों का आदान प्रदान किया । लोकमतों का मानना है कि 13 जुलाई मुंबई धमाके के बाद भारत और पाकिस्तान ने बड़ी विवेकता का परिचय देकर काफी सदिच्छा प्रकट की है जो दोनों देशों के बीच शांति वार्ता के आगे विकास के लिए मददगार सिद्ध होगी।

श्री कृष्णा और सुश्री खार के बीच वार्ता करीब दो घंटों तक चली। इस के बाद पाक विदेश मंत्री खार ने भारतीय प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह और भारतीय विपक्षी पार्टी के नेता एम के आडवाणी व सुषमा स्वराज के साथ भी वार्ता की। भारतीय विदेश मंत्रालय के द्वारा उसी दिन जारी संयुक्त वक्तव्य के मुताबिक भारत पाक वार्ता में मुख्यतः इन पहलुओं पर प्रगति मिली हैः पहली, दोनों देशों का यह समान मत प्राप्त हुआ है कि आतंकवाद की उत्पत्ति की जड़ को उखाड़ने के लिए उस पर प्रहार की शक्ति बढ़ायी जाएगी। और दोनों पक्ष वर्तमान द्विपक्षीय आतंक विरोधी सहयोग सम्मेलन व्यवस्था पर संतुष्ट हैं। दूसरी, नाभिकीय मामले पर दोनों आपसी विश्वास बढ़ाने के लिए नये कदम उठाएंगे और सितम्बर महीने में इस्लामाबाद में विशेषज्ञों की विशेष मीटिंग बुलायी जाएगी। तीसरी, दोनों पक्ष वार्ता के जरिए कश्मीर विवाद का समाधान करने पर सहमत हुए और कश्मीर क्षेत्र के लोगों की आवाजाही तथा व्यापार को बढ़ाने के लिए सिलसिलेवार कदम घोषित किए गए जिन में दोनों देशों के पर्यटकों व तीर्थ यात्रियों के कश्मीर में भारत व पाक की वास्तवित नियंत्रण रेखाओं से होकर एक दूसरे के देश में प्रवेश करने की इजाजत शामिल है।

भारत पाक विदेश मंत्री मौजूदा वार्ता की उपलब्धियों पर संतुष्ट हुए। वार्ता के बाद आयोजित संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में पाक विदेश मंत्री सुश्री खार ने कहा कि दोनों देशों के सामने सहयोग का एक नया काल आ गया है। दोनों देशों की सरकारें द्विपक्षीय वार्ता व सहयोग के आगे विकास को बढ़ाने को तैयार हैं, वार्ता की प्रक्रिया किसी कारण से बाधित नहीं होगी और निरंतर वार्तालाप और रचनात्मक संपर्क दोनों पक्षों केलिए एकमात्र विकल्प है। दोनों देशों के भावी संबंध के बारे में पाक विदेश मंत्री खार ने भावविभोर होकर कहा कि पिछले कई दशकों के इतिहास से अलग नयी पीढी के पाक व भारतीय लोग दोनों देशों के भावी संबंधों में बड़ा परिवर्तन आना चाहते हैं। भारतीय विदेश मंत्री कृष्णा ने भी सदिच्छा व्यक्त की और कहा कि हालांकि अभी दोनों पक्षों को लम्बा सफर करना होगा, लेकिन मौजूदा वार्ता से दोनों पक्षों के खुले रवैये और रचनात्मक दिशा प्रतिबिंबित हुई है जो दोनों पक्षों के अंत में नजदीक आने की गारंटी देगी और दोनों में मैत्रीपूर्ण सहयोग का साझेदार संबंध कायम होगा। श्री कृष्णा ने कहा कि भारत और पाकिस्तान दोनों मानते हैं कि आतंकवाद क्षेत्रीय शांति व सुरक्षा के लिए सब से बड़ी चुनौति है, दोनों पक्षों को उस पर प्रहार करने की शक्ति बढ़ाना चाहिए।

26 नवम्बर 2008 को मुंबई में श्रृंखलाबद्ध आतंकी हमलों के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच वर्षों से चली आयी संपूर्ण शांति वार्ता टूट गयी, भारत ने पाकिस्तान पर पाक सीमा के भीतर आतंकी संगठनों को भारत में आतंकी हमले बोलने आने से रोकने में निकम्मे होने का आरोप लगाया, पर पाक ने इस आरोप को ठुकरा दे दिया। इस साल की फरवरी तक दोनों देशों के विदेश सचिवों ने भूतान की राजधानी थिन्पू में वार्ता की, इस तरह दोनों पक्षों का चतुर्मुखी वार्तालाप पुनः शुरू हो गया। इस के बाद दोनों के बीच कई बार मंत्री स्तरीय वार्ताएं हुईं, जबकि मौजूदा विदेश मंत्री वार्ता में दोनों पक्षों ने सदिच्छा दिखाई जिस से भारत पाक वार्ता के अच्छे विकास का रूझान दिखा है।

बहुत सारे भारतीय लोग पाकिस्तान के नए विदेश मंत्री सुश्री खार को अच्छी देखते हैं और समझते हैं कि वे बहुत ही स्नेही और आकर्षक हैं। अपनी मौजूदा भारत यात्रा में उन्हों ने जो सदिच्छा और ईमानदारी दिखायी है, उस ने भारतियों पर गहरी छाप छोड़ी है। कुछ भारतीय विद्वानों का कहना है कि 13 जुलाई को मुंबई में विस्फोट होने के बाद भारत सरकार ने जो संयम और विवेकता का रूख अपनाया है, जिससे जाहिर है कि वह भारत पाक वार्ता पर बड़ा महत्व देती है, जबकि पाक ने जो कदम उठाए हैं उस से इस देश की विदेश नीति की परिपक्वता प्रतिबिंबित हुई है। इन सब के प्रयासों के फलस्वरूप भारत पाक संबंधों के अब अच्छी दिशा में बढ़ने की नयी किरणें उभरी हैं।

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040