Web  hindi.cri.cn
जनवादी पार्टियों का इतिहास संग्रहालय
2011-07-19 14:16:47

चीन के छुंग छिंग शहर के भीड़-भाड़ इलाके वाले यु चुंग डिस्ट्रिक्ट में सांग छिंग मंदिर से कुछ ही दूरी पर काले रंग की एक विशेष इमारत खड़ी है। यह विशेष इमारत यहाँ पर दूर-दूर तक प्रसिद्ध है। यह इमारत जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध के समय के प्रसिद्ध देशभक्त शिएन यिंग का निवास है। उसके समीप ही उसी प्रकार का एक नया भवन खड़ा है, यह भवन इस साल के मार्च माह की 29 तारीख को खोला गया चीनी लोकतांत्रिक पार्टियों का इतिहास प्रदर्शनी भवन है।

इस प्रदर्शनी भवन के प्रमुख ली हुआ ने हमारे संवाददाता से कहा कि अगर आप इस इतिहास भवन में प्रदर्शित चीनी लोकतांत्रिक पार्टियों के इतिहास के बारे में जानना और समझना चाहते हैं तो पहले आपको इसके समीप स्थित उस विशेष भवन के इतिहास के बारे में जानना बहुत जरूरी है। इस विशेष भवन का निर्माण पिछली शताब्दी के तीस वाले दशक के प्रारंभ में हुआ था जिसमें उस समय के सछ्वान प्रांत के सैन्य क्षेत्र के जनरल कमांडर शिएन यिंग का निवास था। शिएन यिंग का उपनाम थए शङ है अर्थात विशेष शख्स, इसलिए उस के इस निवाल स्थल का नाम भी थए युन यानी विशेष उद्यान के नाम से जाना जाता है। ली हुआ ने संवाददाता से कहा कि, 1938 के अंत में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के प्रतिनिधि तुंग पी वु और चोउ अन लाए शिएन यिंग के पास आए और उन्होंने उनसे चीनी कम्युनिस्ट पार्टी और देश के विभिन्न जगतों के प्रसिद्ध व्यक्तियों के लिए इस भवन को कार्यस्थल बनाने की मांग की। शिएन यिंग ने खुशी-खुशी अपना निवास स्थल उनलोगों को अर्पित कर दिया। उस समय से यहाँ पर सुंग छिंग लिंग जो महान चीनी पूंजीवादी क्रांति के अग्रदूत सन यात सेन की पत्नी थी, ह शियांग यी, फंग यु शियांग आदि प्रसिद्ध देशभक्त लोकतांत्रिक नेताओं का कार्य स्थल बन गया। इस तरह इस भवन पर न केवल चीनी लोकतांत्रिक पार्टियों के नेताओं बल्कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के प्रसिद्ध नेताओं की भी अमिट छाप अंकित हो गयी। इस भवन को चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के प्रसिद्ध नेता तुंग पी वु ने लोकतांत्रिक नेताओं का घर करार कर दिया था। जबकि क्वोमिनतांग पार्टी के देशभक्त जनरल फंग यु शियांग के हाथों इस भवन के लिए लिखा गया सुलेख लोकतांत्रिक घर प्रदर्शनी भवन की मूल्यवान वस्तुओं में से एक बन गया है। ली हुआ ने संवाददाता से कहाः

इस सुलेख में चीन के इतिहास का एक भाग अंकित है। इस सुलेख में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी और चीनी लोकतांत्रिक पार्टियों के बीच सहयोग, सुख-दुख में कंधे से कंधा मिलाकर मुसिबतों का सामना करने की कहानी अंकित है। इसलिए यह वस्तु बहुत ही मूल्यवान है। यह न केवल इतिहास के एक भाग को दिखाता है बल्कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी और विभिन्न लोकतांत्रिक पार्टियों के सहयोग को भी दिखाता है।

श्रोता दोस्तो, अब आपको इस विशेष भवन के इतिहास की थोड़ी-बहुत जानकारी मिल गई है। अब आप हमारे साथ इस इतिहास प्रदर्शनी भवन में चीनी लोकतांत्रिक पार्टियों के इतिहास को जानने के लिए सैर कर सकते हैं।

प्रदर्शनी भवन की गाइड ने परिचय देते हुए कहा कि चीनी लोकतांत्रिक पार्टियों के इतिहास प्रदर्शनी भवन में आप सभी का स्वागत है। यहाँ पर आप सभी चीनी कम्युनिस्ट पार्टी और विभिन्न लोकतांत्रिक पार्टियों के बीच देश के अहम राजनीतिक मामलों के बारे में सलाह मशविरे तथा सहयोग तथा देश की विभिन्न महत्वपूर्ण घटनाओं का इतिहास देख सकते हैं।

यह इतिहास प्रदर्शनी भवन चीन में अकेला ऐसा भवन है जिसमें चीनी कम्युनिस्ट पार्टी और विभिन्न लोकतांत्रिक पार्टियों के बीच सहयोग तथा चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन व्यवस्था के विकासक्रम को दिखाया गया है। इसके निर्माण में 15 करोड़ चीनी य्वान का निवेश किया गया है। इस प्रदर्शनी भवन में मुख्य भवन सहित कुल मिलाकर 11 प्रदर्शनी हॉल हैं जिन में चीन की आठ लोकतांत्रिक पार्टियों, अखिल चीन उद्योग व वाणिज्य संघ एवं निर्दलीय देशभक्त व्यक्तयों के इतिहास व योगदान के बारे में परिचय किया जाता है। चीनी ऐतिहासिक लोकतांत्रिक पार्टी प्रदर्शनी भवन के प्रमुख ली हुआ ने कहाः

हरेक पार्टी का गठन, विकास और चीनी क्रांति के इतिहास में उनका क्या क्या योगदान है। उदाहरण के लिए, जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध शुरू होने के बाद, चीन की कोमिनतांग सरकार पश्चिम चीन के छुंग छिंग शहर में स्थानांतरित हुई। छुंग छिंग में आयोजित नागरिक सलाह सम्मेलन के दौरान विभिन्न पार्टियों के बीच सहमति कैसे प्राप्त हुई, सभी पार्टियां कैसे एकजुट हुईं, उनके विकासक्रम और इस दौरान घटित हुई प्रमुख घटनाओं तथा विशेष व्यक्तियों से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है। यहाँ पर चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की संयुक्त मोर्चे की नीति में प्राप्त महान उपलब्धियों को भी देखा जा सकता है।

मुख्य भवन के हॉल में सुख-दुख के हमसफर थीम के साथ माओ त्स तुंग, चोउ अन लाय, सुंग छिंग लिंग आदि 18 प्रमुख नेताओं की मूर्तियां जीती जागती दिखाई देती हैं। इन मूर्तियों की प्रदर्शनी से पता चलता है कि उस समय चीनी कम्युनिस्ट पार्टी और लोकतांत्रिक पार्टियों के नेताओं के संबंध कितने गहरे घनिष्ठ थे। इनमें आठ चीनी लोकतांत्रिक पार्टियों के संस्थापकों की उभरवां तस्वीरें दो दिशाओं में उकेरी की गयी हैं। मुख्य हॉल की दीवारों पर चीन की राष्ट्रीय सरकार के समय के छुंग छिंग शहर के फोटो लगाये गए हैं जिन से इतिहास की असलियत प्रतिबिंबित हुई है। इन प्रतिमाओं के बाद आपको नये चीन की स्थापना के बाद चीन लोक गणराज्य की केन्द्रीय सरकार का मुहर आधुनिक फोटोग्राफी तकनीक से दिखाई जाता है जिसपर बड़े-बड़े अक्षरों में चीन लोक गणराज्य के शब्द अंकित है। इस पर नंगी आंखों से देखने पर भी इसके 3-डी प्रभाव की सुंदरता भी स्पष्ट दिखाई देती है। इस भवन में इतिहास की जानकारी के लिए रेडियो प्रसारण भी है जिससे लोगों को उस समय के इतिहास की जानकारी स्पष्ट रूप से मिल पाती है। इस भवन में मिडिया, सुंदर मूर्तियां, इलेक्ट्रॉनिक प्रसारण, लेखन सामग्री, चित्र आदि के द्वारा चीन की आठ लोकतांत्रिक पार्टियों, अखिल चीन उद्योग व वाणिज्य संघ की स्थापना और उन के विकास के बारे में जानकारी मिलती है।

हमारे संवाददाता की जानकारी के आधार पर, इस भवन में लगभग 12 लाख शब्दों का ऐतिहासिक लेखन सामग्री, 1500 से भी ज्यादा ऐतिहासिक फोटो, 1100 से भी ज्यादा सांस्कृतिक विरासत सामग्री हैं। ऐसा कहा जा सकता है कि प्रत्येक विरासत सामग्री के पीछे एक मार्मिक कहानी है।

इस भवन में अमोल लेखन सामग्री के अलावा यहाँ पर बहुत सारे ऐतिहासिक फोटो भी हैं। उदाहरण के लिए, देश में पहली बार माओ त्स तुंग के छुंग छिंग वार्ता के दौरान खिंचे गये 7 फोटो यहां प्रदर्शित हुए हैं। इनमें से एक ऐसा फोटो है जो माओ त्स तुंग के विश्व फासिस्ट विरोधी युद्ध में प्राप्त विजय मनाने के सम्मेलन में भाग लेते समय खींचा गया था, जिसमें माओ त्स तुंग बड़ी खुशी के साथ अपने बगल वाले व्यक्ति से बातें करते हुए दिखाई देते हैं। इसके अलावा, चीनी राष्ट्रीय सरकार के नागरिक सलाह सम्मेलन का स्थल, चीनी राष्ट्रीय सरकार का भवन, सिनहुआ समाचार एजेंसी के सामने नागरिकों की रैली के फोटो, छुंग छिंग की जनता व सेना के द्वारा सड़कों पर जापानी आक्रमण विरोधी युद्ध में प्राप्त विजय मनाने का फोटो आदि देखने को मिलते हैं। ली हुआ ने कहा कि इनमें से बहुत सारे फोटो विदेशों से मांग कर स्वदेश लाए गए हैं।

इनमें से बहुत सारे फोटो अमेरिका, थाइवान, कनाडा और हांगकांग से लाए गये हैं। इन तस्वीरों में छुंग छिंग शहर के विकास की यादें हैं। इसलिए हम कह सकते हैं कि इन तस्वीरों ने इस शहर के विकास, उस समय के इतिहास की जानकारी का मूल सामग्री है।

आंकड़ों के अनुसार, इस भवन के उद्घाटन से लेकर आजतक 20 दिनों में, इस भवन में लगभग चालीस हजार पर्यटक आ चुके हैं। इसके बारे में इस भवन के अध्यक्ष ली हुआ जी को भी अनुमान नहीं था। उन्होंने कहाः

इस साल के मार्च की 29 तारीख से लेकर आज तक, इस भवन में प्रतिदिन आने वाले पर्यटकों की संख्या औसतन 1500 से भी ज्यादा है। साथ ही यह संख्या दिन-प्रति-दिन बढ़ती भी जा रही है। मैंने भी इसके बारे में नहीं सोचा था। मेरा मानना है कि, चीनी लोकतांत्रिक पार्टियों के इतिहास प्रदर्शनी भवन को हमारी कोशिशों के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासतों के अध्ययन के लिए और ज्यादा सामग्री उपलब्ध हासिल होती रहेगी।

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040