Web  hindi.cri.cn
चीन आर्थिक विकास का तरीका बदलने के लिए वैज्ञानिक व तकनीकी अध्ययन को बढावा दे रहा है
2011-07-15 16:30:41
एक हफ्ते चला 14वां पेइचिंग अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक व तकनीकी मेला यानि की तकनीकी हफ्ता हाल ही में समाप्त हुआ। इस साल के वैज्ञानिक व तकनीकी मेले का प्रमुख मुद्दा था लोगों को विज्ञान व तकनीक से सुविधा दिलाना और विज्ञान व तकनीक से आर्थिक विकास का तरीका बदलना। इस बार के कार्यक्रम में हम आप को इस बार के पेइचिंग अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक व तकनीकी मेले में प्रदर्शित उच्च प्रौद्योगिकी उत्पादों का परिचय देंगे।

पेइचिंग अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक व तकनीकी मेले में एक जगह कुछ केबिनेट रखी हुईं थीं। ये केबिनेट देखने में आम केबिनेट जैसी थीं, लेकिन वास्तव में इन के उपयोग से लोगों को सुविधा मिल सकेगी। इस तरह की केबिनेट का उपयोग करने के बाद लोगों को बाहर जाकर ताज़ा सब्जियां खरीदने की जरुरत नहीं है। वास्तव में यह सब्जियों की बुद्धि वितरण व्यवस्था है, जो सब्जियों का उत्पादन करने वाले खेत व उपभोक्ताओं से जुड़ी है। उपभोक्ता सिर्फ इन्टरनेट पर सब्जी खरीद सकता है, खेत के कर्मचारी सब्जियों को निश्चित समय में उपभोक्ता के निवास के उक्त बुद्धि वितरण कैबिनेट में भेजेगें। इस तरह प्राप्त सब्जियों का दाम बाजार से 20 से 30 प्रतिशत कम है।

सामान खरीदने का यह तरीका अब इन्टरनेट पर चीजें खरीदने के लोकप्रिय तरीके के बराबर है, लेकिन इस व्यवस्था के प्रबंधन पर जोर दिया गया है। आम तौर पर यह व्यवस्था हाल ही में चीन में तेजी से विकसित चीजों की इंटरनेट व्यवस्था का एक भाग है। वर्तमान में पेइचिंग व शेन यांग आदि शहर की कुछ बस्तियों में इस तरह की चीजों की इंटरनेट सेवा प्रदान की गई है।

पेइचिंग ओखमेई तकनीक सेवा कंपनी के महाप्रबंधक लेन हाई ने परिचय देते हुए कहा कि हमारी कंपनी का यह तरीका वास्तव में एक कोशिश है। हम चीजों को इंटरनेट की तकनीक से उपलब्ध करा कर सेवा देते हैं, जिसका नाम है बुद्धिमान सेवा। हम कृषि के क्षेत्र में इस का उपयोग कर रहे हैं। लेकिन सब्जियों के दाम व सुरक्षा व आपूर्ति में लोगों को कैसे सुविधा मिल सकती है ?यह एक प्रकार की इटंरनेट सेवा है,जिस से यह सुविधा मिलेगी। हम जन-जीवन से संबंधित क्षेत्रों में चीजों के लिए इंटरनेट की तकनीक का उपयोग करते हैं, जिससे आम लोगों के सामने मौजूद सवालों का समाधान किया जा सके।

वर्तमान वैज्ञानिक व तकनीकी मेले की प्रदर्शनी में लोगों के जीवन से संबंधित वैज्ञानिक व तकनीकी साज सामान के अलावा लोगों ने चिकित्सा क्षेत्र में उपयोग की जानी वाली तकनीक पर भी बहुत ध्यान दिया है। दूरस्थ उपचार चिकित्सा व्यवस्था के उपयोग के जरिए वर्तमान में चीन में मौजूद इस सवाल का समाधान किया जा सकता है कि अस्पताल में उपचार का दाम महंगा है और इस में कठिनाईयां ज्यादा हैं। अगर लोग दूरस्थ चिकित्सा व्यवस्था का उपयोग करेंगे, तो अपने-अपने घर में ग्लूकोज व ब्लड प्रेशर की जांच के परिणाम को पेइचिंग के बड़े अस्पताल में भेज सकते हैं, और डॉक्टर समय पर आप के सवालों का जवाब दे सकते हैं। इस तरह जीर्ण रोग का उपचार कारगर ढंग से किया जा सकता है, जिससे अस्पताल में रोगियों के बिताने वाले समय की अवधि को कम किया जा सकेगा।

दक्षिण चीन के शन चन शहर की नए तत्व चिकित्सा तकनीक विकास कंपनी के उप परियोजना निदेशक छो चुंग थाओ ने कहा कि इस तरह की दूरस्थ चिकित्सा व्यवस्था का उपयोग करने के बाद डॉक्टर अस्पताल में आप को केवल यह बताते हैं कि आप के ग्लूकोज का आंकड़ा क्या है, इस महीने में आप क्या क्या दवाई खाएंगे और आप खुद दवाई की दुकान में जा कर दवा खरीद सकते हैं। बहुत आसान है।

वैज्ञानिक व तकनीकी मेले के अलावा इस बार के पेइचिंग विज्ञान व तकनीक हफ्ते के प्रमुख प्रदर्शन स्थल-पेइचिंग ऑलंपिक ग्रीन में अनेक श्रेष्ठ प्रदर्शनियां भी आयोजित की गई हैं। उत्तर-पूर्वी विश्वविद्यालय के प्रदर्शनी स्थल पर एक विशेष मशीन रखी है। यह तरबूज के पकने या न पकने की जांच करने वाली एक मशीन है। चार छात्रों ने एक साल में इस मशीन का आविष्कार किया है। हालांकि इस मशीन की तकनीक अभी स्थिर नहीं है, लेकिन अनेक लोगों ने पूछा है यह कब बाजार में पहुंचेगी?क्योंकि लोग चाहते हैं कि इस तरह के उत्पाद जल्द ही बाजार में आकर लोगों के जीवन में सुविधा लाएं।

पेइचिंग विज्ञान व तकनीक हफ्ते के प्रमुख प्रदर्शन स्थल पर इस तरह की अनेक प्रदर्शनियां हैं, अनेक लोग विभिन्न स्थलों में हर प्रकार के नए उत्पाद देखते हैं और सवाल पूछते हैं। पेइचिंग के विज्ञान व तकनीक संघ के उपाध्यक्ष शा छांग ने विज्ञान व तकनीक हफ्ते में विश्वविद्यालय के छात्रों के प्रदर्शनी स्थल की यात्रा के बाद छात्रों के तकनीकी उत्पादों की पुष्टि की।

उन्होंने कहा कि हमारे छात्र बहुत चतुर हैं। वे सवाल सोचते समय सामाजिक विकास की जरूरत व जन-जीवन पर भी ध्यान देते हैं। आशा है कि ज्यादा से ज्यादा छात्र इस में भाग लेंगे।

चीन में विज्ञान व तकनीक का तेजी से विकास हो रहा है। यह आम लोगों के जीवन में ज्यादा सुविधाएं लाने के लिए है और अनेक उपक्रमों को भी इस से लाभ मिल रहा है। अपूर्ण आंकड़ों के अनुसार वर्तमान वैज्ञानिक व तकनीकी मेले के दौरान विज्ञान व तकनीक के सहयोग, तकनीक के लेन-देन, उद्योगीकरण के 78 मुद्दों पर हस्ताक्षर किए गए थे, जिसकी कुल रकम 29 अरब 10 करोड़ य्वान तक जा पहुंची है।

पेइचिंग व्यापार संवर्द्धन संघ के उपाध्यक्ष शे युन काओ ने कहा कि विज्ञान व तकनीकी मेले के आयोजन का पहला लक्ष्य है , देश की आर्थिक व तकनीकी विकास की रणनीति के अनुरूप मंच की भूमिका निभाना, चीनी उपक्रमों का सृजन करने व उन के आर्थिक विकास के तरीके को बदलने के लिए मजबूत करने में मदद देना। उन्होंने कहा कि हमारा वैज्ञानिक व तकनीकी मेला देश के आर्थिक व तकनीकी विकास की रणनीति के अनुरूप देश की रणनीति के लिए सेवा करने वाले मंच के रुप में है, ताकि हाई-टेक के औद्योगीकरण को आगे बढाया जा सके। दूसरे वैज्ञानिक व तकनीकी मेले में सबसे नए वैज्ञानिक व तकनीकी उत्पाद व तकनीक का इस उद्योग के भविष्य विकास की स्थिति दिखाने के लिए प्रदर्शन किया जाना चाहिए, ताकि इस मेले से उद्योग के विकास का नेतृत्व किया जा सके। तीसरा है सृजन। देश के आर्थिक व तकनीकी विकास के हॉट पॉइंट के अनुसार प्रदर्शनी व बातचीत समेत चौतरफा आदान-प्रदान के जरिए चीन के उपक्रमों को विज्ञान व तकनीक के भविष्य विकास की स्थिति की सूचनाएं मिल सकती हैं, जिससे उन के नए विकास को आगे बढाया जा सकता है।

चीन के विज्ञान व तकनीक मंत्री वान कांग ने कहा कि पिछले पांच सालों में चीन के विज्ञान व तकनीक के सृजन में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है, विज्ञान व तकनीक संस्थापनों की कुल मात्रा विश्व के पहले स्थान पर है, विज्ञान व तकनीकी सृजन से जन-जीवन के सुधार व कृषि के विकास को बढावा दिया गया है। भविष्य में चीन को स्व-सृजन की क्षमता को उन्नत करके आर्थिक विकास के तरीके में बदलाव लाने में गति देनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि अगले पांच साल में हमारे देश के नए देश के निर्माण का महत्वपूर्ण चरण में प्रवेश होगा, स्वसृजन की क्षमता तेजी से उन्नत की जानी चाहिए। विज्ञान व तकनीकी प्रगति का सृजन किया जाना चाहिए, आर्थिक विकास के तरीके को बदलने में गति दी जानी चाहिए। वर्ष 2020 तक चीन को सृजन वाले देशों के दल में शामिल करने के लिए मजबूत आधार तैयार किया जाएगा।

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040