पाक राष्ट्रीय असेंबली के उपाध्यक्ष फैज़ल करीम कुंडी ने 11 जुलाई को पेइचिंग में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना की 90वीं वर्षगांठ पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि चीन में हुई हर प्रगति चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की बुद्धिमत्ता व शासन क्षमता पर निर्भर करती है। वे और उनके प्रतिनिधिमंडल के सभी सदस्य चीन के विकास की प्रशंसा करते हैं।
उन्होंने कहा कि हालांकि पाक की विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के अलग-अलग विचार हैं, लेकिन चीन के सवाल पर उनका समान रुख है। आशा है कि और ज़्यादा पाक व्यापारी चीन में व्यापार करेंगे और पाक में कन्फ्यूशियस इंस्टीट्यूट के जरिए चीन की संस्कृति का प्रचार किया जाएगा।
फैज़ल करीम कुंडी का मानना है कि मुश्किल परिस्थितयों के बावजूद पाक जनता मिलकर आतंकवाद विरोधी कार्यवाही में विजय हासिल करेगी और सामाजिक स्थिरता व आर्थिक विकास साकार होगा।
(ललिता)