Web  hindi.cri.cn
अफ़गानिस्तान में मुठभेड़ों से 24 हताहत
2011-07-10 20:05:37

10 जुलाई को अफ़गानिस्तान में कई सशस्त्र मुठभेड़ व हमले हुए, जिनसे 3 पुलिसकर्मियों व नाटो के 3 सैनिकों समेत कुल 11 लोगों की मौत हुई और अन्य 13 घायल हुए।

अफ़गानिस्तान स्थित नाटो अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा सहायता बल ने 10 जुलाई को बयान में बताया कि नाटो के 3 सैनिक अफ़गानिस्तान के पूर्व व दक्षिण क्षेत्रों में मारे गये।

उसी दिन अफ़गानिस्तान के कंधार प्रांत में एक विस्फोट हुआ, जिससे 3 पुलिसकर्मियों की मृत्यु हुई और अन्य 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग घायल हुए।

उधर, पश्चिमी अफ़गानिस्तान के बादगिस प्रांत की पुलिस ने 10 जुलाई को बताया कि उसी दिन हुए रिमोट सड़क बम विस्फोट से मुक्युर क्षेत्र के अधिकारी मारे गये और अन्य 7 लोग घायल हुए, जिनमें 5 पुलिसकर्मी व 2 नागरिक शामिल हैं।

एक गैर सरकारी तेमिनिंग़ संस्था में कार्यरत 24 कर्मचारी और 4 ड्राइवर पश्चिमी अफ़गानिस्तान के फराह प्रांत में अज्ञात सशस्त्र व्यक्तियों द्वारा अपहृत किये गये। 10 जुलाई को फराह प्रांत की पुलिस ने 4 अपहृत लोगों के शवों का पता लगाया। (मीनू)

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040