Thursday   Aug 21th   2025  
Web  hindi.cri.cn
रूसी विमान-दुर्घटना को लेकर चीनी नेतागण ने संदेश भेजे
2011-06-21 19:38:33

रूसी आपात स्थिति निपटान मंत्रालय ने 21 जून को इस बात की पुष्टि की कि रूस के कारजालान टाज़ावाल्ला गणराज्य की राजधानी पेट्रोज़ावोत्सक में 20 तारीख की गहरी रात हुई विमान-दुर्घटना में 44 लोगों की मौत हुई है और अन्य 8 घायल हुए हैं।

जीवित घायलों की स्थिति बेहद गंभीर जताई गई है और उन सभी को निकट के अस्पाल ले जाया गया है।रूस के संबंधित विभाग राहत-कार्य में लगे हुए हैं और विमान का ब्लेक-बौक्स मिल चुका है।प्रारंभिक आकलन के अनुसार खराब मौसम इस दुर्घटना का मुख्य कारण हो सकता है।

चीनी राष्ट्राध्यक्ष हू चिंगथाओ ने 21 तारीख को रूसी राष्ट्रपति मेदवेदेव के नाम संदेश भेजकर चीन सरकार और चीनी जनता की ओर से इस दुर्घटना में मरने वालों के प्रति गहरा शोक और उन के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की तथा कामना भी की कि घायल लोग जल्द ही पुनःभले चंगे हो जाए।

चीनी प्रधान मंत्री वन चापाओ ने भी इस बात को लेकर रूसी प्रधान मंत्री पुटिन को पत्र भेजकर अपना दुख और सहानुभूति व्यक्त की।

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040