Tuesday   Jul 29th   2025  
Web  hindi.cri.cn
अफ़गानिस्तान अपने देश का रक्षा कार्य लेने को तैयार
2011-06-14 11:05:29

अफ़गानिस्तान का राष्ट्रीय सुरक्षा बल अपने देश की सुरक्षा व रक्षा कार्य ले सकता है। साथ ही वह संबंधित तैयारियां कर चुका है। अफ़गानिस्तान में नाटो के अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा सहायता बल के प्रवक्ता ने 13 जून को यह बात कही।

उन्होंने कहा कि अफ़गानिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा बल ने नाटो बल के साथ सैन्य योजना बनाई है व सैन्य कार्रवाई कर सकता है। समय के परिवर्तन के साथ अफ़गान बल की स्वतंत्रता धीरे-धीरे दिखाई दे रही है। उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान में अफ़गानिस्तान के सैनिकों की संख्या 2 लाख 97 हज़ार तक पहुंच चुकी है। वे सैनिक पहले से और अधिक व्यावसायिक बन गये हैं। इसके अलावा उनके हथियार भी और आधुनिक हैं।

इस जुलाई में अफ़गानिस्तान का राष्ट्रीय सुरक्षा बल अफ़गानिस्तान के 7 क्षेत्रों का सुरक्षा कार्य संभालेगा। इन क्षेत्रों की जन-संख्या अफ़गानिस्तान की कुल संख्या का 25 प्रतिशत भाग बनती है। यह अफ़गानिस्तान में सुरक्षा कार्य के हस्तांतरण की शुरूआत का प्रतीक है। संबंधित योजनाओं के मुताबिक वर्ष 2014 के अंत के पहले अफ़गान व नाटो बल के बीच सुरक्षा कार्य का हस्तांतरण पूरा होगा।

हैया

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040