Web  hindi.cri.cn
नाटो से हवाई हमले रोकने की अपील की करज़ई ने
2011-05-31 18:47:47

अफ़गानिस्तान में 28 मई की रात नाटो के हवाई हमले में आम नागरिकों के मारे जाने पर राष्ट्रपति हामिद करज़ई ने नाटो सेना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने नाटो से आम लोगों के हित में हवाई हमले बंद करने का आग्रह किया।

31 मई को करज़ई ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह मेरी अंतिम चेतावनी है। अफ़गानिस्तान नाटो के हवाई हमले सहन नहीं कर सकता है। अगर आगे और हवाई हमले किए गए तो आफ़गानिस्तान एकतरफ़ा कार्रवाई करेगा। उनका कहना है कि अगर नाटो ने फिर से हवाई हमले किए तो वह अफ़गानिस्तान में शांति कायम करने के बजाय कब्जा करना होगा।

बताया जाता है कि 28 मई की रात को दक्षिण अफ़गानिस्तान के हेल्मंड प्रांत में कई महिलाओं व बच्चों समेत 14 आम नागरिक नाटो के हवाई हमले में मारे गए। इस पर नाटो का कहना है कि तालिबान आतंकी एक इमारत में छिपे हुए थे, उनके हमले के जवाब में नाटो की टुकड़ी ने हवाई हमला किया, जिसमें नौ आम लोगों की मौत हो गई।

(श्याओ थांग)

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040