Web  hindi.cri.cn
पेइचिंग के पृथ्वी मंदिर में आयोजित वसंत पुस्तक मेला
2011-05-27 14:47:57
पेइचिंग का पृथ्वी मंदिर मशहूर लामा मंदिर के उत्तर में स्थित है। अब वह लगभग 5 सौ साल पुराना है। प्राचीन समय में चीन के सम्राट यहां पृथ्वी पूजा किया करते थे। अब यह पेइचिंग में विशेष सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित करने वाली एक जगह है। हर साल वसंत त्योहार के दौरान यहां निष्पक्ष मेला आयोजित होता है और अक्सर पुस्तक मेले का आयोजन किया जाता है। अब पृथ्वी मंदिर में आयोजित वसंत पुस्तक मेले में अपनी पसंदीदा किताब खरीदना पेइचिंग वासियों के जीवन में एक महत्वपूर्ण कार्यवाही बन गया है। इस साल पृथ्वी मंदिर का वसंत पुस्तक मेला 15 से 25 अप्रेल तक आयोजित हुआ, जो कुल 11 दिन चला। इस बार 3 सौ से अधिक कंपनियों ने वसंत पुस्तक मेले में 2 लाख से अधिक प्रकार की पुस्तकें, ऑडियो और वीडियो उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई व इन्हें बेचा। रोज हजारों लोगों ने यहां खुशी से अपनी पसंदीदा किताबें खरीदीं।

वर्तमान पुस्तक मेले का प्रमुख मुद्दा है नई दृष्टि, नयी धारा, नया तरीका व नया फैशन, जिससे लोग किताब खरीदने के दौरान बहुलवादी संस्कृति महसूस कर सकते हैं। अनेक मशहूर प्रकाशन-संस्थाओं ने प्रचुर विषयों वाली, व सस्ती किताबें यहां लगाईं।

जनवादी साहित्य प्रकाशन-संस्था के पेई शिन छाओ किताबघर के कर्मचारी सुश्री छी फिंग ने कहा कि हमारी प्रकाशन-संस्था में बच्चों की किताबें, विभिन्न प्रकार की मशहूर साहित्य पुस्तकें व कानूनी पुस्तकें अपेक्षाकृत नियमित हैं। अनुवाद, शुद्घि व बंधन आदि क्षेत्रों का काम गंभीरता से किया जा रहा है। हमारी पुस्तकें अच्छी तरह बिकती हैं। पाठक भिन्न-भिन्न हैं, इसलिए हर प्रकार की पुस्तकों की मांग की मात्रा भी भिन्न-भिन्न है। हमारे यहां आधे दाम में एक नयी पुस्तक खरीदी जा सकती है।

नई पुस्तकें बेचने के अलावा लोगों को पृथ्वी मंदिर में विशेष तौर पर पुरानी पुस्तकें भी मिल सकती हैं। यहां सैकड़ों वर्ष पहले की पुरानी पुस्तकें व आम पुरानी पुस्तकें विभिन्न स्तरों के पाठकों को आकर्षित करती हैं। और अनेक लोग पुरानी पुस्तक खरीदने को पूंजी निवेश का एक तरीका मानते हैं। वास्तव में आम तौर पर लोगों को पुरानी पुस्तक पढना पसंद है। चीन के संचार विश्वविद्यालय के छात्र छेई यान शिया को पुरानी पुस्तकें बहुत पसंद हैं।

उन्होंने कहा कि मुझे पुरानी पुस्तकें बहुत पसंद हैं, क्योंकि कुछ साल पहले मैंने एक पुरानी पुस्तक पढी। यह एक बहुत अच्छी पुस्तक थी, जिसका नाम है《 विगत बातों का स्मरण रहे》। यह पुस्तक पढते समय कागज पर विशेष खुशबू सूंघी जा सकती है। इसलिए मुझे लगता है कि पुरानी पुस्तक पढते समय इस में विशेष वातावरण महसूस किया जा सकता है। पुरानी पुस्तक पसन्द करने का यह मेरा मुख्य कारण है।

पुरानी पुस्तक की बिक्री उद्योग के तेज विकास के साथ-साथ व्यक्तियों द्वारा संचालित किए जाने वाली पुरानी किताबों की दुकानों की संख्या भी दिन प्रति दिन बढ़ रही है। कन्फ्यूशियस पुरानी किताब की वेबसाईट के नेतृत्व वाली वेबसाईट किताबों की दुकान की संख्या भी तेजी से बढ रही है।

श्री च्यो लिए शेंग की उम्र 60 वर्ष से अधिक है। वे और उन का परिवार पुरानी किताबें बेचते हैं। उन्होंने कहा कि शनचन शहर में रहने वाले एक संग्रहकर्ता ने कुछ दिन पहले उन की दुकान से 40 हजार य्वान की पुरानी किताबें खरीदीं। इस बार का वसंत पुस्तक मेला शुरू होने से पहले उन का अनुमान है 11 दिन के मेले में 80 हजार से 1 लाख य्वान की पुरानी किताबें आसानी से बिक जाएंगी। श्री च्यो लिए शेंग ने कहा कि अनेक मूल्यवान पुरानी किताबें बेकार कागज के ढेर से चुनी गई हैं। उन्हें बहुत खुशी है कि ये किताबें अस्वीकार चीजों से मूल्यवान खजाना बन गई हैं, और इन्होंने संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए अपना योगदान दिया है।

श्री च्यो लिए शेंग ने कहा कि पेइचिंग में कुछ पुराने स्कूल, पुस्तकालय व दस्तावेज दफ्तरों ने कुछ किताबें छांटी। कुछ विशेषज्ञों, विद्वानों ने विदेश जाने आदि के कारण पूरे जीवन भर खरीदी गईं किताबों का निपटारा किया। इस तरह हम ने इन जगहों व इन लोगों से ये किताबें खरीदीं और बाद में हम इन्हें अन्य लोगों को एक बार फिर बेचते हैं। ऐसा करके लोगों को उक्त बहु मूल्यवान किताबें फिर एक बार मिल सकती हैं।

इस साल चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना की 90वीं वर्षगांठ है। इस लिए लाल रंग वर्तमान वसंत पुस्तक मेले का एक प्रमुख मुद्दा बन गया है। मेले में भाग लेने वाली 40 से अधिक शिन ह्वा किताबों की दुकानों ने लाल रंग की क्लासिक पुस्तक बेचने की विशेष जगह चुनी है। कन्फ्यूशियस पुरानी किताब की वेबसाईट ने इतिहास का गवाह-- चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना की 90वीं वर्षगांठ मनाने की गैरसरकारी लाल साहित्य की प्रदर्शनी का आयोजन किया, जिसमें प्रदर्शित 1 हजार 6 सौ से अधिक प्रकार की प्रदर्शित चीजें लोक संग्राहकों ने प्रदान की हैं। प्रदर्शित अनेक चीजों का स्तर संग्रहालयों की प्रदर्शित चीजों के स्तर तक पहुंचा है, जिनमें सबसे मूल्यवान चीज चीन के खिलाफ जापान के आक्रमणकारी युद्ध का प्रतिरोध करते समय प्रकाशित माओ त्से तुंग के संकलन का सर्वप्रथम संस्करण है। अब दुनिया ये सिर्फ कुछ ही बचे हैं।

पेइचिंग वासी श्री कुओ ची को यह प्रदर्शनी देखने के बाद बहुत प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि कन्फ्यूशियस पुरानी किताब की वेबसाईट की पुरानी किताबें पढने में बहुत अपनापन लगता है, जैसे हम बचपन में वापस लौट गए हों। यहां पुरानी किताबें व चीजें देखने के बाद अनेक तरह की जानकारी मिल सकती है और इस बार की प्रदर्शनी ने लोगों को बताया है कि इतिहास मत भूलो। क्योंकि सिर्फ इतिहास मालूम होने के बाद ही यह पता चलता है कि आज का सुन्दर जीवन कितनी मुश्किल से मिला है। इस तरह की प्रदर्शनी बहुत अच्छी है।

इस बार के वसंत पुस्तक मेले की आयोजन कमेटी ने पेइचिंग में काम करने वाले अन्य प्रांतों के लोगों के स्कूलों को किताबों का चंदा देने की कार्यवाही का आयोजन भी किया, जिसका लक्ष्य है कि 2 लाख किताबों का चंदा दिया जाएगा। वर्तमान वसंत पुस्तक मेले ने युवा लोगों को हरित यात्रा करने का आवाहन किया, जो पैदल, साईकिल व बसों से आए। मेले के दौरान पेइचिंग सामाजिक कल्याण हफ्ता व राजधानी युवा लोगों के कल्याण दिवस की गतिविधियों का आयोजन भी किया गया।

वसंत पुस्तक मेले के आयोजकों में से एक पेइचिंग युवा लोगों के सेवा केंद्र के कर्मचारी ल्यो थिंग ब्यो ने कहा कि इस साल का वसंत पुस्तक मेला एक मंच के रूप में सामाजिक गतिविधि हफ्ते व युवा लोगों के कल्याण दिवस की गतिविधियों का आयोजन किया गया, विशेषकर युवा लोगों के कल्याण दिवस में हमने युवा लोगों को सेवा प्रदान की और युवा लोगों के कल्याण की सफलता की प्रदर्शनी लगाई।

अब लोगों के जीवन की गति व पढने की आदतें बदलने के कारण परंपरागत कागज वाली किताबों पर ई पुस्तकों का प्रभाव पड़ रहा है। बड़े पैमाने वाली इन्टरनेट किताबों की दुकान परंपरागत किताबों की दुकान पर प्रभाव डालती है। लेकिन इस तरह की गतिविधि के आयोजकों व पाठकों के साथ इन्टरव्यू में उन लोगों ने कहा कि पेइचिंग के पृथ्वी मंदिर में आयोजित पुस्तक मेले की मनमोहक शक्ति अतुल्य है, क्योंकि यह संस्कृति का प्रचार-प्रसार का जीवंत प्रभावी तरीका है।

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040