Web  hindi.cri.cn
अफगानिस्तान की सुलह आगे बढाना चाहते हैं अमेरिका व पाक
2011-05-25 11:32:40

पाकिस्तान व अमेरिका अफगानिस्तान की आंतरिक शांति और सुलह आगे बढ़ाना चाहते हैं। अफगान, पाक और अमेरिकी अधिकारियों ने 24 मई को काबुल में त्रिपक्षीय वार्ता की, इस दौरान पाक व अमेरिकी अधिकारियों ने उक्त रुख प्रकट किया।

पाकिस्तानी विदेश मंत्रायल के सचिव सलमान बशीर ने वार्ता के बाद कहा कि पाकिस्तान चाहता है कि अफगानिस्तान शक्तिशाली, स्थिर, शांतिपूर्ण और स्वतंत्र रहे। पाकिस्तान अफगानिस्तान की आंतरिक शांति व सुलह का समर्थन करता है। अफगानिस्तान स्थित अमेरिकी उप राजदूत ने दोहराया कि सैन्य उपायों से अफगान समस्या का समाधान नहीं हो सकता है। सैन्य उपलब्धियों के आधार पर राजनीतिक सुलह हासिल करनी चाहिए। अफगान उप विदेश मंत्री जावेद लुदीन ने कहा कि वार्ता सफल रही, जिससे अफगान को विभिन्न चुनौतियों के मुकाबले के लिए मददगार सिद्ध होगा।

हाल के वर्षों में अफगान सरकार तालिबान के साथ सुलह हासिल करने की कोशिश कर रही है। लेकिन तालिबान ने कई बार कहा था कि वह सिर्फ अफगानिस्तान में तैनात नाटो के अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सहायता बलों की वापसी की पूर्वशर्त पर सुलह की चर्चा में भाग लेंगे।

(दिनेश)

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040