Web  hindi.cri.cn
गावों में सबसे सुंदर गाँव—वू युवान
2011-05-16 16:17:50

वू युवान चीन के चियांग शी प्रांत के उत्तर-पूर्व में स्थित एक बहुत ही सुंदर काउंटी है। इस काउंटी का कुल क्षेत्रफल 2947 वर्ग किलोमीटर है और कुल जनसंख्या लगभग तीन लाख तीस हजार है। यह काउंटी चियांग शी प्रांत के तीन हवाई अड्डे से जुड़ा हुआ है। इससे लगभग 120 किलोमीटर की दूरी पर चच्यांग प्रांत का छ्वी चोउ हवाई अड्डा स्थित है, वहीं उत्तर-पूर्व में ह्वांग शान हवाई अड्डा और पश्चिम में चिंग द चन हवाई अड्डा है। इसके अलावा यह काउंटी चीन के मुख्य एक्सप्रेस वे से भी जुड़ा हुआ है, जिससे यहाँ पर यातायात की सुविधा बहुत सुचारू है। सरकार ने हाल में इस काउंटी को पेइचिंग से जोड़ने के लिए बुलेट ट्रेन चलाने की परियोजना शुरू की है और शीघ्र ही पेइचिंग से वू युवान काउंटी की दूरी सिर्फ सात घंटे में पूरी की जा सकेगी।

वू युवान काउंटी को अगर चीन का सबसे सुंदर काउंटी कहा जाता है तो यह अतिश्योक्ति नहीं है। आप इस काउंटी में प्रवेश करते ही महसूस कर सकते हैं कि इससे सबसे सुंदर काउंटी क्यों माना जाता है। इस काउंटी का लगभग 1000 सालों से भी ज्यादा पुराना इतिहास है। थांग राजवंश के समय में इसे पहली बार काउंटी होने का गौरव मिला था। 1911 में वू युवान काउंटी चीन के आन ह्वी प्रांत का भाग बना, लेकिन 1934 में इसे चियांग शी प्रांत में शामिल किया गया। वर्ष 1947 में इसे फिर से आन ह्वी प्रांत में शामिल किया गया लेकिन वर्ष 1949 में नये चीन की स्थापना के बाद यह फिर से च्यांग शी प्रांत का भाग बन गया। तब से लेकर आज तक यह च्यांग शी प्रांत के लिए गौरव बना हुआ है। एक तरफ जहाँ प्राचीन काल के स्मृतियों को अपने अंदर समेटे हुए है वहीं दूसरी तरफ आधुनिकता को भी प्राचीन काल के अंदाज में पिरोए हुए है।

वू युवान काउंटी के नाम के बारे में कई तरह के मतभेद हैं लेकिन लगभग सभी लोगों के मतों में एक समानता उसके चीनी शब्द में पाया जाता है। चीनी भाषा में वू शब्द तीन चीनी लिपि से मिलकर बना है, जिसमें पहले लिपि का मतलब एक हथियार से है, दूसरे का मतलब सभ्यता से है और तीसरे लिपि का मतलब सुंदर लड़कियाँ है। तो कहा जा सकता है कि इस गाँव के लोग बलवान, गुणवान और रूपवान होते हैं। इसीलिए इस गाँव को वू युवान कहा जाता है।

इस काउंटी की उपमा हमेशा चार रंगों से दी जाती है। जब इसके बारे में हमने वहीं के एक पर्यटक गाईड से पूछा तो उन्होनें कहा

ऐसा कहा जा सकता है कि वू युवान में चार रंगों के लिए जाना जाता है—लाल, हरा, सफेद और काला। इस काउंटी में एक विशेष प्रकार की मछली पाई जाती है जो लाल रंग की होती है और पूरे चीन में केवल यही एक जगह है जहाँ इस तरह की मछली पाई जाती है। इसी के रंग के आधार पर इस काउंटी को लाल रंग से भी जाना जाता है। वू युवान काउंटी अपने चाय के लिए पूरे चीन में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी मशहूर है। यहाँ की चाय देश-विदेश सभी जगह सप्लाई की जाती है। यहां पर हरे चाय का उत्पादन किया जाता है इसलिए हरा रंग चाय के रंग से आया है। इस काउंटी के नाशपाती भी पूरे चीन में मशहूर हैं जो कि सफेद रंग का होता है। और यहाँ पर काले रंग का स्याही पत्थर भी पाया जाता है जिससे इस काउंटी का काला रंग आया है। इस तरह यहां के चार मशहूर रंग पूरे चीन में प्रसिद्ध है। अगर आप किसी से वू युवान काउंटी में इन चार रंगों के बारे में पूछेंगे तो आपको वह जरूर इन रंगों की कहानी बताएगा।

वू युवान काउंटी की सुंदरता आपको विभिन्न ऋतुओं में अलग-अलग दिखेगा। वसंत के समय यहाँ पर चारों तरफ आपको सरसों के लहलहाते पौधे मिलेंगे। ऐसा लगता है जैसे जमीन के उपर पीली चादर बिछी हो। चारों तरफ वातावरण में सरसों के फूल की महक आपको मदमस्त कर देती है। फूलों के उपर भंवरा और खेतों में सरसों के पत्ते तोड़ते हुए पारंपरिक परिधान में चेहरे पर मुस्कुराहट लिए युवतियाँ आपकी नजरें बरबर अपनी तरफ आकर्षित करती नजर आती हैं। कुछ पलों के लिए तो ऐसा लगता है जैसे आप स्वर्ग में बैठे अप्सराओं की सुंदरता पर मंत्रमुग्ध हो बैठे हों।

पतझड़ आने से पहले यहाँ के पेड़ों की पत्तियाँ सूख कर लाल हो जाती है। चारों तरफ आपको सबकुछ लाल ही लाल नजर आएगा। एक तरफ जहाँ पत्तियाँ लाल होकर पेड़ों से झड़ने शुरू होते हैं वहीं दूसरी तरफ पेड़ों पर नयी-नयी लाल-लाल कोपलें भी निकलने लगती है। यहाँ पर यह दृश्य देखते ही बनता है।

वसंत और पतझड़ इतना सुंदर होता है तो आप कल्पना कर सकते हैं कि जाड़ा कितना सुंदर होता होगा। यहाँ पर तापमान औसत से ज्यादा होने के कारण नदियों और तालाबों का पानी जम नहीं पाता है जिससे पक्षियों के लिए यह स्थान स्वर्ग बन जाता है। कुछ लोग तो यहाँ पर यहाँ के स्थानीय निवासियों के साथ नये साल का त्योहार मनाने भी आते हैं। आजकल यहाँ पर नये साल का त्योहार मनाना पर्यटन का मुख्य बाग बन गया है।

वू युवान काउंटी में दर्शनीय स्थलों की कमी नहीं है लेकिन इस काउंटी में स्थित ली खंग नामक प्राचीन गाँव की अलग विशेषता है। इस गाँव के लगभग 60 प्रतिशत लोगों का उपनाम ली है। इस गाँव से होकर एक छोटी सी नहर बहती है। नहर के दोनों किनारों पर मकान व्यवस्थित रूप से बनें हैं। प्रत्येक मकान का पिछला द्वार नहर की तरफ खुला होता है, जिसमें आज भी लोग बर्तन और कपड़े साफ करते हुए नजर आते हैं। मकानों की संरचना ह्वी शैली की है। इस शैली के मकान में चौखट सबसे महत्वपूर्ण होता है। जिस घर का चौखट जितना उँचा होता है उस घर में रहने वाले व्यक्ति की पदवी या इज्जत उतनी ही ज्यादा होती है। यहाँ के मकानों की एक विशेषता है कि मकान अक्सर दो मंजिला होता है और वह इँट का बना होता है। प्राचीन काल में लकड़ी का बना होता था लेकिन आप कह सकते हैं कि आधुनिक काल के मकान इंटो से बने होते थे और उपर का छत खपरैल होता है जिस मामले में चीन की संरचना भारत से मेल खाती है। छत के उपर मेहराब पर अक्सर ड्रैगन या सिंह का मुखौटा होता है। जब हमने यहाँ आने वाले पर्यटकों के बारे में पूछा तो वहीं के एक स्थानीय निवासी ने कहा

सामान्यतौर पर यहाँ आने वाले पर्यटकों की संख्या हजार के आसपास होती है, लेकिन साप्ताहांत में यह संख्या बढ़ जाती है। ऐसे तो यहाँ किसी भी मौसम में पर्यटकों की धक्का-मुक्की लगी रहती है, लेकिन वसंत के मौसम में पर्यटकों की संख्या लगभग बीस हजार तक पहुँच जाती है।

यहाँ पर पर्यटक न केवल प्राचीन संस्कृति को महसूस कर सकते हैं बल्कि यहाँ के स्थानीय लोगों के साथ त्योहारों में शामिल होकर पारंपरिक रूप से नया साल मनाने का मजा भी लेते हैं। पर्यटकों की संख्या में बढोतरी ने यहां के लोगों को रोजगार के अवसर भी प्रदान किये हैं। जब हमने यहाँ के स्थानीय सरकारी पदाधिकारी से पूछा तो उन्होनें कहा

वर्तमान में यहाँ पर पाँच सितारा वाला एक, चार सितारा वाला तीन और तीन सितारा वाला 5 होटल है। इसके साथ-साथ गेस्ट हाउस की संख्या लगभग 3000 तक पहुँच चुकी है। गेस्ट हाउस यहाँ के स्थानीय लोगों के आय का मुख्य साधन बन गया है। कई स्थानीय लोगों ने अपने मकान को गेस्ट हाउस का रूप दे दिया है और पर्यटकों के लिए गाँव का भोजन भी उपलब्ध कराते हैं। इससे पर्यटकों को भी गाँव में रहने का एहसास होता है।

वू युवान काउंटी में दर्शनीय स्थलों का भरमार है। ऐसे में अगर एक-एक दर्शनीय स्थल का टिकट खरीदतें हैं तो बहुत महंगा पड़ता है। जब हमने वहाँ के अधिकारी से पूछा तो उन्होनें कहा

वू युवान काउंटी में लगभग 20 दर्शनीय स्थल हैं। हमने यहाँ पर्यटकों के जेबखर्च को देखते हुए विशेष टिकट का प्रबंध किया है जिसके द्वारा आप कम मूल्य में एक पर्यटन परिदृश्य के सभी दर्शनीय स्थलों को देख सकते हैं। यह टिकट तीन दिन तक मान्य होता है। अगर किसी को किसी विशेष स्थल का ही भ्रमण करना होता है तो उस विशेष स्थल का टिकट भी खरीद सकते हैं। इस तरह से टिकट मूल्य बिल्कुल पर्यटकों के स्वेच्छा पर निर्भर होता है।

यहाँ की सरकार ने पर्यटकों के देखभाल के साथ-साथ यहाँ के आम लोगों का भी ख्याल रखा है। इस क्षेत्र के पर्यटन स्थल के विकास के बाद आम लोगों को पर्यटन से संबंधित रोजगार के मौके दिए गए हैं। स्थानीय लोग स्थानीय विशेषता वाली वस्तुएं बेचते हैं, साथ में कई लोग होटल के व्यापार से भी संबंधित है। इसके बारे में स्थानीय अधिकारी ने कहा

यहाँ पर पर्यटन के विकास में आम लोगों की बहुत बड़ी भूमिका है। साथ में पर्यटन स्थलों के साफ-सफाई और सुरक्षा में भी इनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए सरकार को पर्यटन से जो आय होता है उसका कुछ भाग प्रत्येक जनता को दिया जाता है। जिससे लोग आरामदायक जीवन बिता सकते हैं।

वू युवान काउंटी चीन के दस सबसे सुंदर काउंटियों में से एक है। यह काउंटी न केवल अपनी सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है बल्कि इस काउंटी ने चीन के कई प्रसिद्ध व्यक्ति भी पैदा किए हैं जिनमें चु शी, चियांग युंग और चान थिएन यो का नाम विशेष रूप से लिया जाता है। यहाँ के लोग सरल स्वभाव के होते हैं लेकिन काफी बुद्धिमान भी होते हैं। यहाँ की युवतियाँ बहुत सुंदर होती हैं। यह जगह न केवल अपनी प्राकृतिक सुंदरता से बल्कि लोगों के रहन-सहन से भी अपनी नाम की सार्थकता सिद्ध करता है।

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040