Web  hindi.cri.cn
पाकिस्तान और भारत ने विवादित बाँध पर बातचित की
2011-05-12 17:31:08

पाकिस्तान और भारत ने गुरूवार को इस्लामाबाद में भारत नियंत्रित कश्मीर में बांध पर दो-दिवसीय बातचीत शुरू की।पाकिस्तान को आशंका है कि इस बांध के निर्माण से पाकिस्तान में नदी का बहाव, सिंचाई और पावर प्रोजेक्ट प्रभावित होंगे।

भारत ने 1985 में वुलर बैरेज का निर्माण शुरू किया,लेकिन दो सालों के बाद पाकिस्तान के आपत्ति पर इसका निर्माण रोक दिया गया। पाकिस्तान को आशंका है कि इसके निर्माण से पाकिस्तान में बह रही झेलम नदी प्रभावित होगी।

इस बातचित में भारतीय पक्ष की अगुवाई जल ऊर्जा के सचिव ध्रुव विजय सिंह कर रहे हैं जबकि पाकिस्तानी दल का नेतृत्व पानी और बिजली सचिव जावेद इकबाल कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार भारत इस मसले को जल्द निपटाना चाहेगी ताकि निर्माण कार्य फिर से शुरू हो सके, जबकि पाकिस्तान अपनी आशंकाओं का हल निकालने की उम्मीद करता है।

अधिकारियों के अनुसार इसके बारे में शुक्रवार को संयुक्त विज्ञप्ति जारी की जाएगी।

निर्माण कार्य रुकने के बाद अबतक दोनों देशों के बीच आठ बार वार्ता हो चुकी है।

भारत-पाक शांति वार्ता में बाधित आठ मुद्दों में से यह भी एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। दोनों देशों के बीच शांति वार्ता 2008 मुंबई हमले के बाद स्थगित कर दी गयी थी। इस साल यह शांति वार्ता फिर से बहाल हो गई है।

दोनों देश अगले दो सप्ताहों में और भी पाँच वार्ताएं करेंगे, जिसमें सियाचिन के साथ-साथ अन्य विवादित मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040