Web  hindi.cri.cn
पश्चिम एशिया की स्थिति पर मनमोहन व ओबामा के बीच वार्ता
2011-05-10 14:33:41

भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने 9 मई की रात फोन वार्ता की। उन्होंने पश्चिम एशिया की स्थिति और दोनों देशों के बीच संबंध आदि मामलों पर विचार-विमर्श किया।

भारतीय प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि इस वार्ता में दोनों देशों के नेताओं ने अधिक मामलों पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान उन्होंने भारत व अमेरिका के बीच संबंधों के लगातार विकास और लादेन की मौत के बाद पश्चिम एशिया क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति के बारे मुख्य रूप से वार्ता की। लेकिन भारतीय प्रधानमंत्री कार्यालय ने यह नहीं कहा कि दोनों नेताओं के बीच कुछ मुद्दों पर सहमति कायम हुई या नहीं।

ओसामा बिन लादेन की मौत के बाद दोनों देशों के नेताओं ने पहली बार वार्ता की। पहले मनमोहन सिंह ने कहा कि लादेन की मौत से अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद को करारा झटका लगा है। साथ ही उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय समाज से पश्चिम एशिया की स्थिति पर ध्यान देने की अपील की। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत व संबंधित देशों विशेषकर पाकिस्तान व अमेरिका के साथ पश्चिम एशिया के आतंकवाद से निपटा जाएगा।

हैया

संदर्भ आलेख
आप की राय लिखें
सूचनापट्ट
• वेबसाइट का नया संस्करण आएगा
• ऑनलाइन खेल :रेलगाड़ी से ल्हासा तक यात्रा
• दस सर्वश्रेष्ठ श्रोता क्लबों का चयन
विस्तृत>>
श्रोता क्लब
• विशेष पुरस्कार विजेता की चीन यात्रा (दूसरा भाग)
विस्तृत>>
मत सर्वेक्षण
निम्न लिखित भारतीय नृत्यों में से आप को कौन कौन सा पसंद है?
कत्थक
मणिपुरी
भरत नाट्यम
ओड़िसी
लोक नृत्य
बॉलिवूड डांस


  
Stop Play
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040